Explore

Search

November 1, 2026 11:27 pm

Traffic Tail

सरैया बाजार और बबुरा छोटी पुल के पास शराब के साथ दो गिरफ्तार

  1.  कृष्णगढ़ व बबुरा थाना पुलिस की कार्रवाई, 27.35 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

 

बड़हरा (भोजपुर), 24 सितंबर। शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कृष्णगढ़ और बबुरा थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो लोगों को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में कुल 27.35 लीटर शराब बरामद की गई है। बबुरा थाना पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त एक स्कूटी भी जब्त की है।

सरैया बाजार से युवक गिरफ्तार: कृष्णगढ़ थाना पुलिस ने सरैया बाजार से अंग्रेजी शराब के साथ शिवम कुमार, पिता आदित्य कुमार, ग्राम सिंघीतला, थाना धोबहा, जिला भोजपुर को गिरफ्तार किया। उसके पास से 180 एमएल की स्पेशल ब्लेंड ऑफ स्कॉच एंड इंडियन ग्रेन व्हिस्की की 45 बोतलें, कुल 8.10 लीटर शराब बरामद की गई।
बबुरा छोटी पुल के समीप से गिरफ्तारी: वहीं, बबुरा थाना पुलिस ने बबुरा भागड़ पुल के समीप कार्रवाई करते हुए अजीत कुमार, पिता अशोक चौधरी, ग्राम एवं थाना बबुरा, जिला भोजपुर को शराब के साथ गिरफ्तार किया। उसके पास से 750 एमएल की ब्लेंडर प्राइड एक्सक्लूसिव प्रीमियम व्हिस्की की 11 बोतलें, कुल 8.25 लीटर शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से स्कूटी (रजिस्ट्रेशन नंबर BR03AQ6145) भी जब्त की है।
दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

AMRENDRA MISHRA
Author: AMRENDRA MISHRA

Leave a Comment

Advertisement
Traffic Tail
लाइव क्रिकेट स्कोर
Traffic Tail