Explore

Search

November 1, 2026 11:26 pm

Traffic Tail

अरवल में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश और

*अरवल में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश और परिवार न्यायालय का हुआ उद्घाटन, कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश ने किया उद्घाटन*

अंजनी कुमार

*अरवल,

बुधवार को व्यवहार न्यायालय, अरवल परिसर में आयोजित एक गरिमामय समारोह में माननीय कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश, पटना उच्च न्यायालय श्री न्यायमूर्ति सुधीर सिंह द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अरवल के न्यायालय तथा प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, अरवल के न्यायालय का उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर माननीय श्री न्यायमूर्ति बिबेक चौधरी, निरीक्षी न्यायाधीश-सह-न्यायाधीश, पटना उच्च न्यायालय की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह में पटना उच्च न्यायालय के अन्य माननीय न्यायाधीशगण एवं न्यायिक पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अरवल; प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, अरवल; अपर जिला न्यायाधीश-I, अरवल एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, अरवल के आवासीय भवनों का ई-उद्घाटन भी माननीय कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश द्वारा किया गया।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए माननीय कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि नए न्यायालयों के खुलने से अरवल जिले के लोगों को त्वरित एवं सुलभ न्याय मिलेगा तथा न्यायिक व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। उन्होंने नवनिर्मित आवासीय भवनों से न्यायिक पदाधिकारियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलने की बात कही।

इस मौके पर जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी, न्यायिक पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित थे।

ANJANI KUMAR
Author: ANJANI KUMAR

Leave a Comment

Advertisement
Traffic Tail
लाइव क्रिकेट स्कोर
Traffic Tail