Explore

Search

August 2, 2026 11:17 pm

Traffic Tail

कैमूर के मानव भारती हेरीटेज स्कूल में सीबीएसई वॉलीबॉल क्लस्टर चैंपियनशिप का भव्य आयोजन

कै१मूर के मानव भारती हेरीटेज स्कूल में सीबीएसई वॉलीबॉल क्लस्टर चैंपियनशिप का भव्य आयोजन

 

बिहार एवं झारखंड के सीबीएसई संबद्ध स्कूलों के खिलाड़ी भाग लेंगे

कैमूर जिला पहली बार सीबीएसई क्लस्टर–III वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2026 बालक एवं बालिका वर्ग की मेजबानी करने जा रहा है। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की अंतर-विद्यालयी प्रतियोगिता 18 से 22 जुलाई 2026 तक मानव भारती हेरिटेज स्कूल,चाँद (कैमूर) में आयोजित होगी।इस प्रतियोगिता में बिहार एवं झारखंड के सीबीएसई संबद्ध विद्यालयों की सैकड़ों खिलाड़ी एवं टीम अधिकारी भाग लेंगे।

 

प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन समारोह 18 जुलाई (शनिवार) को अपराह्न 2 बजे विद्यालय परिसर में आयोजित होगा।

 

समारोह में शिक्षा,प्रशासन एवं खेल जगत के अनेक विशिष्ट अतिथियों के साथ-साथ विभिन्न सीबीएसई विद्यालयों के सम्मानित प्राचार्य भी उपस्थित रहेंगे। आयोजन समिति द्वारा सभी सहभागी विद्यालयों के प्राचार्यों को उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होने के लिए औपचारिक आमंत्रण भेजा गया है।

 

इस चैंपियनशिप का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना,अनुशासन,नेतृत्व क्षमता,टीमवर्क तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करना है।

 

प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धा का अनुभव प्राप्त होगा तथा अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट अवसर मिलेगा।

 

खेलों के प्रति सकारात्मक वातावरण का निर्माण होगा

 

आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता की सभी तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं।खेल मैदान, प्रतियोगिता कोर्ट,खिलाड़ियों के आवास एवं भोजन, चिकित्सा सुविधा,एम्बुलेंस, सुरक्षा व्यवस्था,पेयजल, तकनीकी अधिकारियों तथा स्वयंसेवकों की समुचित व्यवस्था की गई है।

 

प्रतियोगिता का संचालन सीबीएसई खेल नियमावली एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाएगा।

 

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि यह आयोजन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं,बल्कि कैमूर जिले के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी संगठनात्मक क्षमता,खेल संस्कृति एवं अतिथि सत्कार की परंपरा को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

 

इस आयोजन से जिले में खेलों के प्रति सकारात्मक वातावरण का निर्माण होगा तथा युवा खिलाड़ियों को नई प्रेरणा मिलेगी।आयोजन समिति ने सभी सहभागी विद्यालयों,अभिभावकों, खेल प्रेमियों एवं स्थानीय नागरिकों से उद्घाटन समारोह एवं प्रतियोगिता में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने तथा आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

PINTOO TIWARI
Author: PINTOO TIWARI

Leave a Comment

Advertisement
Traffic Tail
लाइव क्रिकेट स्कोर
Traffic Tail