Explore

Search

August 2, 2026 11:06 pm

Traffic Tail

बिजन वर्ल्ड ऐकैडमी में फार्मेटिव वन का परिणाम घोषित, अभिभावकों ने जाना बच्चों की शैक्षणिक प्रगति।

 

अंजनी कुमार
अरवल
मेहंदिया स्थित विजन वर्ल्ड अकैडमी में शनिवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रथम फॉर्मेटिव परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावक उपस्थित हुए। विद्यालय द्वारा आयोजित परिणाम वितरण कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों को बच्चों के परीक्षा परिणाम के साथ-साथ उनकी शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन, उपस्थिति, व्यवहार तथा विषयवार प्रदर्शन की विस्तृत जानकारी दी गई।इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अभिभावकों से विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं कमियों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही जिन विद्यार्थियों को किसी विषय में अतिरिक्त मेहनत की आवश्यकता है, उनके लिए नियमित अभ्यास एवं अभिभावकों के सहयोग पर विशेष बल दिया गया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम का उद्देश्य केवल परीक्षा परिणाम देना नहीं, बल्कि विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में संयुक्त प्रयास करना है। अभिभावकों ने भी शिक्षकों से बच्चों की पढ़ाई, अनुशासन और भविष्य की तैयारी को लेकर विस्तार से चर्चा की तथा विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था की सराहना की।
इस अवसर पर विजन वर्ल्ड अकैडमी के निदेशक अजीत कुमार ने कहा, “प्रथम फॉर्मेटिव परीक्षा विद्यार्थियों की सीखने की प्रक्रिया का प्रारंभिक मूल्यांकन है। इसका उद्देश्य केवल अंक देना नहीं, बल्कि प्रत्येक विद्यार्थी की शैक्षणिक स्थिति का आकलन कर समय रहते उसकी कमियों को दूर करना है। विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और संस्कार के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। अभिभावकों और शिक्षकों के बेहतर समन्वय से ही बच्चों का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है।”उन्होंने कहा कि विद्यालय में नियमित मूल्यांकन की व्यवस्था विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं के लिए बेहतर ढंग से तैयार करती है तथा प्रत्येक बच्चे की क्षमता को पहचानकर उसे आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाता है।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ। इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

ANJANI KUMAR
Author: ANJANI KUMAR

Leave a Comment

Advertisement
Traffic Tail
लाइव क्रिकेट स्कोर
Traffic Tail