Explore

Search

August 2, 2026 10:30 pm

Traffic Tail

धनेछा विद्यालय में सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श मॉडल स्कूल का शुभारंभ

धनेछा विद्यालय में सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श मॉडल स्कूल का शुभारंभ

 

 

दुर्गावती प्रखंड के धनेछा विद्यालय परिसर में रविवार को सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श मॉडल स्कूल का शुभारंभ किया गया। बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत विकसित इस मॉडल स्कूल का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से किया। इस दौरान राज्यभर के 551 मॉडल स्कूलों का एक साथ लोकार्पण किया गया।

 

वर्चुअल उद्घाटन के बाद धनेछा स्थित विद्यालय में रामगढ़ विधायक सतीश यादव उर्फ पिंटू, प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने शिलापट्ट का अनावरण कर विद्यालय का औपचारिक उद्घाटन किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद मुख्य द्वार पर फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर विद्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया।

 

विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। समारोह में पहुंचे अतिथियों का स्वागत किया गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों, अभिभावकों तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री के वर्चुअल संबोधन को भी सुना। इसके साथ ही विद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र की औपचारिक शुरुआत हुई।

 

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार की यह पहल मील का पत्थर साबित होगी। आदर्श मॉडल स्कूल में छात्रों को स्मार्ट क्लास, आधुनिक प्रयोगशालाएं, बेहतर शिक्षण वातावरण तथा अन्य आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही नीट, जेईई एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।

 

कार्यक्रम में बीडीओ अभिषेक कुमार, जिला परिषद सदस्य दीपक यादव, विद्यालय के प्राचार्य जयप्रकाश चौधरी, मुखिया राम अवध यादव, शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उ’पस्थित रहे।

PINTOO TIWARI
Author: PINTOO TIWARI

Leave a Comment

Advertisement
Traffic Tail
लाइव क्रिकेट स्कोर
Traffic Tail