Explore

Search

August 2, 2026 9:41 pm

Traffic Tail

महिला बच्चों को पढ़ाती रही, चोरों ने उड़ाए लाखों के जेवर आगे की कार्रवाई मे जुटी पुलिस

 

 

महिला बच्चों को पढ़ाती रही, चोरों ने उड़ाए लाखों के जेवर आगे की कार्रवाई मे जुटी पुलिस

 

कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र मे कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़ा होने लगे हैं, हाल के दिनों में लगातार बढ़ रही अपराधिक घटनाओं ने स्थानीय पुलिस की गस्त और कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा दिया है, मोहनिया के वार्ड नंबर 5 में दिनदहाड़े चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। दिनदहाड़े चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए गोदरेज का ताला तोड़कर लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया।

घटना के वक्त पीड़ित महिला मंजू चौधरी, जिनके पति मनोज कुमार हैं, अपने बच्चों को घर के आगे वाले कमरे (टीवी रूम) में पढ़ा रही थीं। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर के दूसरे हिस्से में दाखिल होकर अलमारी से मांग टीका, नथिया, तीन तल्ला झुमका और तीन सोने की अंगूठियां समेत अन्य कीमती जेवरात चोरी कर लिए।

 

पीड़ित महिला के अनुसार, चोरी गए जेवरों की अनुमानित कीमत लगभग 7 से 8 लाख रुपये से अधिक है। घटना दोपहर करीब 3:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है। चोरी का खुलासा तब हुआ जब महिला के पति भभुआ से घर लौटे और उन्होंने कमरे में खाली डिब्बे और बैग बिखरे हुए देखे। उन्होंने तुरंत अपनी पत्नी से इस बारे में पूछा, जिसके बाद घर में हड़कंप मच गया।

 

स्थानीय जिला पार्षद गीता पासी ने भी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ित परिवार जो मिल के कारोबार से जुड़े हैं। घटना की सूचना मिलते ही मोहनिया थाने की पुलिस टीम, जिसमें एक महिला सब-इंस्पेक्टर (SI) भी शामिल थीं, तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर छानबीन शुरू कर दी है और जल्द ही चोरों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से स्थानीय बाजार और इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।

 

मोहनिया थाना अध्यक्ष आलोक कुमार ने रविवार की शाम फोन पर बताया कि चोरी होने का सूचना मिला था, पुलिस जांच करने गई थी, कार्रवाई की जा रही है।

PINTOO TIWARI
Author: PINTOO TIWARI

Leave a Comment

Advertisement
Traffic Tail
लाइव क्रिकेट स्कोर
Traffic Tail