Explore

Search

August 2, 2026 10:28 pm

Traffic Tail

एक कंटेनर से 61 मवेशी बरामद, चार  तस्कर गिरफ्तार

 

 

एक कंटेनर से 61 मवेशी बरामद, चार  तस्कर गिरफ्तार

कैमूर जिले की मोहनिया पुलिस ने मवेशी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए समेकित जांच चौकी पर एक कंटेनर से 61 मवेशी बरामद किए हैं। इस मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कंटेनर को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बरनावा निवासी चांद और रिजवान तथा मुजफ्फरनगर जिले के फुरखान और आसरीन बाबू के रूप में हुई है।

 

पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम थानाध्यक्ष आलोक कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कंटेनर के जरिए मवेशियों को उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम समेकित जांच चौकी पहुंची और वाहनों की सघन जांच शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध कंटेनर को रोककर तलाशी ली गई।

 

जांच के दौरान कंटेनर के भीतर 61 मवेशियों को कथित तौर पर अमानवीय तरीके से बांधकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने सभी मवेशियों को सुरक्षित बरामद कर कंटेनर जब्त कर लिया तथा मौके से चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

 

थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि बरामद मवेशियों को डेहरी से लोड कर उत्तर प्रदेश के उन्नाव ले जाया जा रहा था। गिरफ्तार आरोपितों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

PINTOO TIWARI
Author: PINTOO TIWARI

Leave a Comment

Advertisement
Traffic Tail
लाइव क्रिकेट स्कोर
Traffic Tail