Explore

Search

August 2, 2026 9:41 pm

Traffic Tail

टीवी मुक्त अभियान के तहत चार मरीजों को निश्चय मित्र ने लिया गोद, छह माह तक मिलेगा पोषाहार

 

ANJANI KUMAR

अरवल

अरवल जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  कलेर परिसर में टीबी मुक्त अभियान के तहत निश्चय मित्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रखंड के चार टीबी मरीजों को निश्चय मित्र के रूप में गोद लेकर उन्हें पोषाहार उपलब्ध कराया गया। गोद लिए गए सभी मरीजों को लगातार छह माह तक प्रत्येक माह पोषण सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि दवा के साथ-साथ उन्हें आवश्यक पौष्टिक आहार भी मिल सके।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. नंद बिहारी शर्मा ने बताया कि कलेर प्रखंड में वर्तमान में 46 टीबी मरीज चिन्हित हैं। टीबी मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए दवा के साथ उच्च प्रोटीनयुक्त एवं पौष्टिक आहार की भी आवश्यकता होती है। इसी उद्देश्य से निश्चय मित्र योजना के तहत समाज के लोगों को मरीजों को गोद लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान दो टीबी मरीजों को स्वयं चिकित्सा प्रभारी डॉ. नंद बिहारी शर्मा, एक मरीज को स्वास्थ्य प्रबंधक डॉ. अशरफ कमाल तथा एक मरीज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रधान लिपिक ने निश्चय मित्र के रूप में गोद लिया। इन सभी मरीजों को छह माह तक प्रत्येक माह पोषाहार उपलब्ध कराया जाएगा।डॉ. नंद बिहारी शर्मा ने प्रखंड के समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, मुखिया, सरपंच, पंचायत प्रतिनिधियों, शिक्षकों, व्यवसायियों एवं सक्षम लोगों से अपील की कि वे आगे आकर टीबी मरीजों को निश्चय मित्र के रूप में गोद लें। उन्होंने कहा कि समाज की सहभागिता से ही टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को समय पर हासिल किया जा सकता है। यदि अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़ेंगे तो टीबी मरीजों को पोषण सहायता मिलने के साथ उनका मनोबल भी बढ़ेगा और वे जल्द स्वस्थ होंगे।कार्यक्रम में स्वास्थ्य प्रबंधक डॉ. अशरफ कमाल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रधान लिपिक , टीबी विभाग के कर्मी तथा बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। सभी ने टीबी उन्मूलन अभियान को सफल बनाने एवं अधिक से अधिक मरीजों को निश्चय मित्र योजना से जोड़ने का संकल्प लिया।

ANJANI KUMAR
Author: ANJANI KUMAR

Leave a Comment

Advertisement
Traffic Tail
लाइव क्रिकेट स्कोर
Traffic Tail