Explore

Search

August 2, 2026 10:28 pm

Traffic Tail

पुराने जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल व्यक्ती की इलाज के दौरान हुई मौत 

पुराने जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल व्यक्ती की इलाज के दौरान हुई मौत

 

दुर्गावती

 

स्थानीय थाना क्षेत्र के सावठ गांव में पुराने जमीनी विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में घायल 60 वर्षीय आबिद सलमानी की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है, जबकि मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

जानकारी के अनुसार, 60 वर्षीय आबिद सलमानी का अकबर सलमानी से लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि इसी विवाद के दौरान खेत पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस दौरान आबिद सलमानी गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

घटना के बाद परिजन तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दुर्गावती लेकर पहुंचे। वहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, भभुआ रेफर कर दिया। लेकिन सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

 

आबिद सलमानी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

फिलहाल, इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

PINTOO TIWARI
Author: PINTOO TIWARI

Leave a Comment

Advertisement
Traffic Tail
लाइव क्रिकेट स्कोर
Traffic Tail