Explore

Search

August 2, 2026 10:30 pm

Traffic Tail

कलेर की सीडीपीओ प्रतिमा कुमारी को भाव भीनी विदाई, सेविका-सहायिकाओं ने दी शुभकामनाएं।

 

ANJANI KUMAR
अरवल
प्रखंड स्थित सभागार में शनिवार को बाल विकास परियोजना पदाधिकारी प्रतिमा कुमारी के स्थानांतरण के उपलक्ष्य में भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओं, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों तथा बुद्धिजीवियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सीडीपीओ का सम्मान करने के साथ हुआ। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रतिमा कुमारी ने अपने कार्यकाल के दौरान महिला एवं बाल विकास से जुड़ी सरकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने का प्रयास किया। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन, पोषण अभियान, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा बच्चों से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाई।अपने संबोधन में सीडीपीओ प्रतिमा कुमारी ने कहा कि कलेर प्रखंड में कार्य करने के दौरान उन्हें सभी जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओं एवं प्रखंड प्रशासन का भरपूर सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का उन्होंने सदैव ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ प्रयास किया। उन्होंने सभी सेविकाओं एवं सहायिकाओं से अपील की कि वे आगे भी पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करती रहें, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक समय पर पहुंच सके।समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने उनके सरल व्यवहार, कार्यशैली एवं प्रशासनिक दक्षता की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल को लंबे समय तक याद रखा जाएगा।
बताया गया कि फिलहाल कलेर प्रखंड में नए सीडीपीओ की नियुक्ति नहीं की गई है। ऐसे में विभागीय व्यवस्था के तहत सीडीपीओ का प्रभार कलेर के प्रखंड विकास पदाधिकारी सुशील कुमार सिंह को सौंप दिया गया है। नए सीडीपीओ की नियुक्ति होने तक वे ही विभागीय कार्यों का संचालन करेंगे।

ANJANI KUMAR
Author: ANJANI KUMAR

Leave a Comment

Advertisement
Traffic Tail
लाइव क्रिकेट स्कोर
Traffic Tail