Explore

Search

August 2, 2026 10:27 pm

Traffic Tail

सेवा समर्पण और संकल्प अभियान के 100 दिन कार्यक्रम के तहत इस्माइलपुर कोयल के स्वच्छता पर्यवेक्षक शत्रुघ्न प्रसाद सम्मानित

 

जिला पदाधिकारी ने उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया प्रशस्ति पत्र

ANJANI KUMAR

अरवल

राज्य सरकार द्वारा संचालित “सेवा समर्पण और संकल्प अभियान के 100 दिन कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया गया। इस कड़ी में इस्माइलपुर कोयल पंचायत के स्वच्छता पर्यवेक्षक शत्रुघ्न प्रसाद को उनके सराहनीय योगदान के लिए जिला पदाधिकारी अमृषा वैंस द्वारा सम्मानित किया गया।

जिला मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में डीएम ने शत्रुघ्न प्रसाद को प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन और राज्य सरकार की स्वच्छता योजनाओं को धरातल पर उतारने में स्वच्छता पर्यवेक्षकों की भूमिका अहम है। स्वच्छता पर्यवेक्षक शत्रुघ्न प्रसाद द्वारा मधुश्रवां मलमास मेले में बेहतर स्वच्छता कार्यों के लिए यह पुरस्कार दिया गया है ।ऐसे कर्मी ही गांव-गांव में स्वच्छता के प्रति जागरूकता ला रहे हैं।

जानकारी के अनुसार शत्रुघ्न प्रसाद पिछले पांच वर्ष से इस्माइलपुर कोयल पंचायत में स्वच्छता पर्यवेक्षक के रूप में कार्यरत हैं। उनके कार्यकाल में पंचायत के सभी सरकारी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, सार्वजनिक शौचालयों और पंचायत भवन की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की गई। कचरा प्रबंधन, नाली सफाई और शौचालयों के रखरखाव में उन्होंने विशेष पहल की।

सम्मान मिलने के बाद शत्रुघ्न प्रसाद ने कहा कि यह सम्मान अकेले मेरा नहीं, बल्कि पंचायत के मुखिया, वार्ड सदस्य और स्थानीय लोगों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने आगे भी पंचायत को खुले में शौच मुक्त और स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिला के कई वरीय अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और अन्य विभागों के कर्मी उपस्थित थे। डीएम ने अन्य कर्मियों को भी प्रेरणा लेकर काम करने की अपील की।

ANJANI KUMAR
Author: ANJANI KUMAR

Leave a Comment

Advertisement
Traffic Tail
लाइव क्रिकेट स्कोर
Traffic Tail