Explore

Search

August 2, 2026 10:29 pm

Traffic Tail

कलेर पुलिस द्वारा चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान 4000 वसूले गए जुर्माना ।

ANJANI KUMAR

अरवल

अरवल जिले  के प्रखंड  कलेर थाना क्षेत्र अंतर्गत कलेर स्थित मुख्य सोन नहर पुल पर मंगलवार की शाम कलेर पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सुरक्षित यात्रा एवं सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करना था।
इस संबंध में जानकारी देते हुए कलेर थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान वाहनों के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, सीट बेल्ट सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों की भी जांच की गई।उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान कई वाहन चालक इधर-उधर मार्ग बदलकर निकलने की कोशिश करते देखे गए, लेकिन पुलिस टीम द्वारा सभी वाहनों की जांच सुनिश्चित की गई। इस अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों से लगभग ₹4000 का जुर्माना भी वसूला गया।थाना अध्यक्ष ने लोगों से अपील की कि वे सुरक्षित यात्रा के लिए हमेशा अपने साथ सभी आवश्यक कागजात रखें, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करें तथा यातायात नियमों का पालन करें।वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस की सख्ती के कारण कुछ वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों से निकलते नजर आए, जबकि मुख्य मार्ग पर पुलिस की जांच लगातार जारी रही।

ANJANI KUMAR
Author: ANJANI KUMAR

Leave a Comment

Advertisement
Traffic Tail
लाइव क्रिकेट स्कोर
Traffic Tail