Explore

Search

August 2, 2026 10:28 pm

Traffic Tail

सड़क दुर्घटना में मृत महिला के आश्रित को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत दो लाख रुपये की सहायता

 

ANJANI KUMAR
अरवल
आम लोगों को कठिन परिस्थितियों में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए सहारा बनी। बिहार ग्रामीण बैंक की दुर्गापुर-बेलसार शाखा द्वारा सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन होने वाली ग्राहक के आश्रित को योजना के तहत दो लाख रुपये की बीमा राशि का चेक प्रदान किया गया।जानकारी के अनुसार रामपुर गांव निवासी स्वर्गीय कलावती देवी का 8 फरवरी 2026 को सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। वे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जुड़ी हुई थीं। दुर्घटना के बाद आवश्यक दस्तावेजों एवं दावा प्रक्रिया पूरी होने पर बैंक द्वारा उनके पुत्र अमित कुमार को दो लाख रुपये की बीमा सहायता राशि का चेक सौंपा गया।
चेक वितरण के दौरान बिहार ग्रामीण बैंक की दुर्गापुर-बेलसार शाखा के शाखा प्रबंधक आशुतोष कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना बेहद कम प्रीमियम में दुर्घटना की स्थिति में परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में इस योजना से जुड़ें ताकि किसी अप्रिय घटना की स्थिति में परिवार को आर्थिक सहायता मिल सके।उन्होंने बताया कि बैंक समय-समय पर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा अटल पेंशन योजना जैसी योजनाएं आम नागरिकों के भविष्य को सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
इस अवसर पर बैंक के अधिकारी, कर्मचारी, बैंक मित्र तथा स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मृतका के परिजनों ने समय पर बीमा राशि उपलब्ध कराने के लिए बैंक प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि इस सहायता से परिवार को कठिन समय में आर्थिक संबल मिलेगा।

ANJANI KUMAR
Author: ANJANI KUMAR

Leave a Comment

Advertisement
Traffic Tail
लाइव क्रिकेट स्कोर
Traffic Tail