Explore

Search

August 2, 2026 10:27 pm

Traffic Tail

पुलिस अधीक्षक ने जनता दरबार में सुनी फरियाद समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश

 

भूमि विवाद से लेकर महिला उत्पीड़न तक की मिली शिकायतें

ANJANI KUMAR

*अरवल:*

जिलेवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से बुधवार को पुलिस अधीक्षक नवजोत सिमी की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया।

जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में आमजन अपनी शिकायतों एवं समस्याओं को लेकर पहुंचे। फरियादियों ने भूमि विवाद, मारपीट, चोरी, साइबर ठगी, महिला उत्पीड़न एवं पुलिस कार्यशैली से संबंधित शिकायतें दर्ज कराई।

पुलिस अधीक्षक महोदया ने एक-एक कर सभी आवेदकों की बातों को गंभीरतापूर्वक एवं ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने फरियादियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का निष्पक्ष एवं प्रभावी निष्पादन किया जाएगा।

शिकायतों के त्वरित निपटारे के लिए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थाना अध्यक्षों एवं पुलिस पदाधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्राप्त सभी आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और प्रत्येक मामले की प्रगति से कार्यालय को अवगत कराया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आमजन और पुलिस प्रशासन के बीच संवाद को मजबूत करना है। जनसुनवाई के माध्यम से पुलिस प्रशासन आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक एवं कार्यालय के अन्य कर्मी उपस्थित थे।

ANJANI KUMAR
Author: ANJANI KUMAR

Leave a Comment

Advertisement
Traffic Tail
लाइव क्रिकेट स्कोर
Traffic Tail