Explore

Search

November 3, 2026 8:29 am

Traffic Tail

बेलसार में लोक संवाद गोष्ठी, ग्रामीणों ने पुलिस के समक्ष रखी समस्याएं

 

अंजनी कुमार

अरवल

अरवल जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र के बेलसार गांव में शनिवार की शाम पुलिस की ओर से लोक संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता मेहंदिया थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार ने की। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और गांव की विभिन्न समस्याओं को पुलिस के समक्ष रखा
इस गोष्ठी को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार ने कहा कि संवाद गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य पुलिस और ग्रामीणों के बीच बेहतर संवाद, आपसी विश्वास और समन्वय स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि पुलिस ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को सीधे सुनना चाहती है, ताकि स्थानीय स्तर पर उत्पन्न होने वाली समस्याओं का समय रहते समाधान किया जा सके। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वे बिना किसी संकोच के अपनी बात पुलिस के सामने रखें। ग्रामीणों के सुझावों से पुलिस की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाया जा सकता है।इस दौरान ग्रामीणों ने गांव में सूखा नशा करने वालों से हो रही परेशानी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। ग्रामीणों ने कहा कि नशे का सेवन करने वालों के कारण गांव में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, बेलसार सूर्य श्री मंदिर के समीप अक्सर चोरी की घटनाएं होने की शिकायत भी ग्रामीणों ने की और वहां पुलिस की निगरानी बढ़ाने की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि अवैध बालू लदे ट्रैक्टर इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं, जिससे सुबह मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों के बीच दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने बालू लदे वाहनों के परिचालन पर निगरानी और आवश्यक कार्रवाई की मांग की।
इसके अलावा ग्रामीणों ने बेलसा र सूर्य मंदिर के पास बड़ी गाड़ियों की परिचालन से होने वाली परेशानी को देखते हुए नहर मार्ग पर बैरिकेड लगाने की मांग भी रखी। ग्रामीणों का कहना था कि इस मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।
ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के बाद थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार ने कहा कि पुलिस ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना है। उन्होंने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से पुलिस का सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि, नशाखोरी, चोरी या अन्य आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
इस अवसर पर पूर्व मुखिया विजय नारायण सिंह, संजीव कुमार, लाल बहादुर शर्मा, मुखिया विक्रम पासवान, बासुकीनाथ शर्मा, सर्जुन ठाकुर, आदित्य कुमार सहित दर्जनों की संख्या मे लोग मौजूद थे।

ANJANI KUMAR
Author: ANJANI KUMAR

Leave a Comment

Advertisement
Traffic Tail
लाइव क्रिकेट स्कोर
Traffic Tail