Explore

Search

November 3, 2026 8:27 am

Traffic Tail

दो युवको की मौत पर पूर्व सांसद एवं विधायक ने जताया शोक ,हर संभव मदद का दिया भरोसा

दो युवकों की मौत पर पूर्व सांसद व विधायक ने जताया शोक।

ग्राम उसरी पहुंचकर मृतक के परिजनों से मिले, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसां

अंजनी कुमार

अरवल

अरवल जिले के कलेर प्रखंड क्षेत्र के ग्राम उसरी में रविवार को सोन नहर में डूबने से हुई दो युवकों की मौत के बाद सोमवार को पूर्व सांसद अरुण कुमार एवं स्थानीय विधायक मनोज कुमार गांव पहुंचे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने मृतक युवकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा इस दुख की घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान गांव में शोक का माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के परिजनों के घर पहुंचे।गौरतलब है कि रविवार को सोन नहर में एक वाहन के नहर में गिर जाने से सिंधु उर्फ सूरज एवं रंजीत कुमार की मौत हो गई थी। घटना के बाद से ही ग्राम उसरी में मातम पसरा हुआ है। दोनों युवकों की असामयिक मौत से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव के लोग गहरे सदमे में हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही बड़ी संख्या में लोग मृतकों के परिजनों से मिलने पहुंच रहे हैं और अपनी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।सोमवार को पूर्व सांसद अरुण कुमार एवं स्थानीय विधायक मनोज कुमार के गांव पहुंचने पर उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा समाज उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद और हृदयविदारक घटना है। ईश्वर की इच्छा के आगे किसी का वश नहीं चलता, लेकिन ऐसी विपत्ति की घड़ी में एक-दूसरे का साथ देना ही सबसे बड़ी मानवता है
जनप्रतिनिधियों ने परिजनों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि दोनों युवकों की मौत से परिवार को जो अपूरणीय क्षति हुई है, उसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि वे इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ हैं और आगे भी हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे।
इस दौरान मौजूद ग्रामीणों ने भी दोनों युवकों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि कम उम्र में दोनों युवकों की मौत ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। गांव में हर तरफ घटना की चर्चा और मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से भी पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।

पूर्व सांसद एवं विधायक ने ग्रामीणों से बातचीत करते हुए घटना की जानकारी ली और पीड़ित परिवारों को भरोसा दिलाया कि जरूरत पड़ने पर वे संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार खुद को अकेला न समझें।मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत युवकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति देने की कामना की।

 

ANJANI KUMAR
Author: ANJANI KUMAR

Leave a Comment

Advertisement
Traffic Tail
लाइव क्रिकेट स्कोर
Traffic Tail