Explore

Search

November 3, 2026 7:34 am

Traffic Tail

दुर्गावती में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में चार की मौत, पांच घायल

दुर्गावती में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में चार की मौत, पांच घायल

 

दुर्गावती,

 

दुर्गावती थाना क्षेत्र में शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों ने इलाके को झकझोर कर रख दिया। चिपली गांव के समीप एनएच-19, कुल्हड़ियां मोङ और, डिड़खिली टोल प्लाजा के पास हुई दुर्घटनाओं में कुल चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। लगातार हुए हादसों के बाद कई स्थानों पर अफरातफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

 

चिपली के पास ट्रक में घुसी श्रद्धालुओं से भरी कार, दो की मौत तीन घायल

 

चिपली गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को श्रद्धालुओं से भरी कार एक ट्रक में पीछे से टकरा गई जिससे कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती पहुंचाया गया जहां पर प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया गया सदर अस्पताल पहुंचते ही अभिषेक कुमार पिता धनंजय कुमार पांडेय उम्र 19 वर्ष ग्राम धनिहारी एवं रंजीत कुमार उम्र 23 वर्ष पिता निर्मल सिंह ग्राम टेरी दोनो थाना मेहंदिया जिला अरवल की मौत हो गई । वहीं कुंदन कुमार आदित्य कुमार और अक्षय कुमार घायल हैं सभी अरवल जिले के निवासी बताए जाते हैं जो अपनी निजी कार से विश्वनाथ जी का दर्शन करके अपने घर वापस लौट रहे थे चिपली गांव के पास उनकी कार पीछे से एक ट्रक में टकरा गई जिसमें पांचो लोग घायल हो गए।

कुल्हड़ियां मोङ के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

 

कुल्हड़ियां गांव के समीप भी सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक उमानन्द कुमार पिता राकेश सिंह ग्राम तकिया थाना सासाराम जिला रोहतास का निवासी है।

 

पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है।

 

डिड़खिली टोल प्लाजा के पास ट्रेलर के नीचे फंसा टेंपो एक की मौत दो घायल

 

शनिवार रात डिड़खिली टोल प्लाजा के पास एक और भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां मार्बल लदे ट्रेलर और टेंपो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद टेंपो ट्रेलर के नीचे बुरी तरह फंस गया। हादसे में टेंपो सवार अक्षय कुमार पिता प्रमोद खरवार की मौत हो गई, जबकि मन्नू खरवार और वृजेश बिंद घायल हो गए। सभी रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र अंतर्गत समहुता गांव के निवासी बताए जाते हैं।

 

हादसे के बाद टेंपो को ट्रेलर के नीचे से निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब ढाई घंटे तक राहत एवं बचाव कार्य चला। तीन क्रेन की मदद से टेंपो को ट्रेलर के नीचे से बाहर निकाला गया, जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

 

गंभीर रूप से घायल मन्नू खरवार की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए बीएचयू, वाराणसी रेफर कर दिया।

PINTOO TIWARI
Author: PINTOO TIWARI

Leave a Comment

Advertisement
Traffic Tail
लाइव क्रिकेट स्कोर
Traffic Tail