Explore

Search

November 3, 2026 6:33 am

Traffic Tail

कामता उच्च विद्यालय में आयोजित हुई मेहंदी प्रतियोगिता, श्रावणी माह में छात्राओं ने दिखाया कलात्मक हुनर

18 छात्राओं ने लिया भाग, रॉकी कुमारी प्रथम स्थान पर रहीं

अंजनी कुमार

अरवल

कलेर प्रखण्ड के +2 जगदीश ब्रजकिशोर उच्च विद्यालय, कामता में सोमवार को श्रावणी माह के अवसर पर छात्राओं के बीच भव्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में वर्ग नौ, दस एवं ग्यारह की कुल 18 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विद्यालय परिसर में रंग-बिरंगी मेहंदी की डिजाइन से माहौल श्रावणमय हो गया. छात्राओं ने एक घंटे में हाथों और पैरों पर आकर्षक मेहंदी की कलाकृतियां बनाईं.

प्रभारी प्रधानाध्यापक गजेन्द्र कान्त शर्मा ने कहा कि सावन प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण महीना है. हमारे समाज की स्त्रियों में मेहंदी लगाने का प्रचलन सदियों से रहा है. इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से छात्राओं में रचनात्मक एवं कलात्मक दृष्टिकोण का विकास होता है। साथ ही हमारी सांस्कृतिक परंपराएं भी जीवित रहती हैं।

प्रतियोगिता के मूल्यांकन के लिए शिक्षिकाओं की तीन सदस्यीय चयन समिति का गठन किया गया था। चयन समिति में नंदिता भारती, रेखा कुमारी एवं अंजू कुमारी शामिल थीं। चयन समिति की शिक्षिकाओं ने बताया कि छात्राओं ने ज्यादातर राजस्थानी एवं मारवाड़ी शैली में बारीक डिजाइन बनाई। कुछ छात्राओं ने बेल-बूटे, मोर और फूल-पत्तियों की डिजाइन भी बनाई। प्रतिस्पर्धा इतनी कड़ी थी कि बेहतर का चयन करना काफी कठिन रहा।

मूल्यांकन के बाद परिणाम घोषित किए गए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वर्ग नवम की छात्रा रॉकी कुमारी ने प्राप्त किया. द्वितीय स्थान पर भी नवम वर्ग की छात्रा रहीं। तृतीय स्थान पर कक्षा दस की छात्रा का चयन हुआ.

विजेता छात्राओं को प्रधानाध्यापक द्वारा प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय सहयोग रहा.

ANJANI KUMAR
Author: ANJANI KUMAR

Leave a Comment

Advertisement
Traffic Tail
लाइव क्रिकेट स्कोर
Traffic Tail