Explore

Search

November 3, 2026 6:35 am

Traffic Tail

पहलेजा पंचायत में निकली भव्य हर घर तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारे से गूंजा इलाका.

 

अंजनी कुमार

अरवल

कलेर प्रखंड के पहलेजा ग्राम पंचायत में सोमवार को हर घर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया. तिरंगा यात्रा को लेकर पंचायत क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला.बड़ी संख्या में ग्रामीण हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए और भारत माता की जय, वंदे मातरम् सहित देशभक्ति के नारों से पूरे इलाके को गुंजायमान कर दिया.
तिरंगा यात्रा की शुरुआत पहलेजा पंचायत भवन से की गई. यहां से यात्रा पहलेजा गांव होते हुए तिवारी टोला, मेहंदिया बाजार, प्रभु टोला और जय बीघा सहित विभिन्न स्थानों से होकर गुजरी. यात्रा में शामिल लोगों ने पूरे उत्साह के साथ राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए लोगों को देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया. रास्ते में ग्रामीणों ने भी यात्रा का स्वागत किया और तिरंगे के सम्मान में भारत माता की जय के नारे लगाए.इस अवसर पर कलेर के अंचल पदाधिकारी अतुल राहुल, पहलेजा पंचायत के पंचायत समिति प्रतिनिधि लक्ष्मण कुमार, जीविका दीदी उर्मिला देवी एवं अनीता देवी, आशा कार्यकर्ता पूनम देवी एवं मधु देवी, ग्राम रक्षा दल के भारत पासवान, विकास कुमार, दीपक कुमार, अभिषेक कुमार एवं राहुल कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे. इसके अलावा सफाई कर्मी अरविंद कुमार एवं कमलेश कुमार, पर्यवेक्षक सुबोध कुमार सिंह तथा महादलित टोला से फागुनी रजवार और राघुनी रजवार समेत पंचायत के विभिन्न गांवों के लोग यात्रा में शामिल हुए.यात्रा में पहलेजा पंचायत के सैकड़ों ग्रामीणों की भागीदारी रही.महिला, पुरुष और युवाओं ने उत्साहपूर्वक हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में हिस्सा लिया. इस दौरान पूरे मार्ग में देशभक्ति का माहौल बना रहा. लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया. मुखिया मुंद्रिका सिंह यादव ने कहा कि हर घर तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों के बीच राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करना तथा प्रत्येक घर तक तिरंगे के सम्मान और देशभक्ति का संदेश पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम देश के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को बढ़ाने वाला है. उन्होंने पंचायतवासियों से राष्ट्रीय पर्व और ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की.यात्रा के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखा गया और भारत माता की जय तथा वंदे मातरम् के नारों से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया. पंचायत भवन से शुरू हुई यह तिरंगा यात्रा विभिन्न गांवों और टोले से गुजरते हुए जय बिगहा में संपन्न हुई.

ANJANI KUMAR
Author: ANJANI KUMAR

Leave a Comment

Advertisement
Traffic Tail
लाइव क्रिकेट स्कोर
Traffic Tail