दानापुर मल्टीमीडिया व एनीमेशन में दानापुर के आदित्य राज को गोल्ड मेडल से दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने किया सम्मानित
ANJANI KUMAR
दानापुर.
वीआईटी (VIT) यूनिवर्सिटी द्वारा वेल्लोर,तमिलनाडु में आयोजित 41वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में दानापुर के नासरीगंज निवासी आदित्य राज ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. दानापुर का रोशन किया है.इस शानदार सफलता पर आदित्य राज को बी.एससी. (मल्टीमीडिया एवं एनीमेशन, सत्र 2023–26) की डिग्री देकर सम्मानित किया गया.
वेल्लोर,तमिलनाडु में आयोजित समारोह में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आदित्य राज को डिग्री एवं गोल्ड मेडल दे कर सम्मानित किया. इस अवसर पर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के उपाध्यक्ष व सीटीओ बाबू उन्नीकृष्णन तथा यूनिवर्सिटी के संस्थापक व चांसलर डॉ. जी. विश्वनाथन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे.दानापुर के नासरीगंज निवासी अजीत कुमार उर्फ अंजल कुशवाहा और पुष्पलता कुमारी के पुत्र आदित्य राज की इस उपलब्धि से परिवार और पूरे दानापुर क्षेत्र में खुशी का माहौल है. पूर्व पार्षद अजय कुमार मेहता ने बताया कि दानापुर का रोशन किया है.स्थानीय लोगों और परिजनों ने आदित्य को इस सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.


