Explore

Search

November 2, 2026 2:13 am

Traffic Tail

आवास प्लस-2024 की सूची को आमसभा ने दी मंजूरी

बड़हरा पंचायत में आयोजित आमसभा में 1,035 लाभार्थियों के नाम अनुमोदित

 

बड़हरा (भोजपुर)। बड़हरा प्रखंड की बड़हरा ग्राम पंचायत स्थित सामुदायिक भवन में गुरुवार को मुखिया अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में आमसभा आयोजित की गई। इसमें

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत आवास प्लस-2024 के लाभार्थियों की सूची के अनुमोदन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। आमसभा में पंचायत के कुल 1,035 पात्र लाभार्थियों की सूची का अनुमोदन किया गया।

ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के विभागीय निर्देश के आलोक में आयोजित आमसभा में ग्रामीण विकास मंत्रालय के अर्द्धसरकारी पत्र, ग्रामीण विकास विभाग पटना, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण भोजपुर तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी के पत्रों के आधार पर लाभार्थियों की सूची पर विचार-विमर्श किया गया। पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में सूची के अनुमोदन की प्रक्रिया पूरी की गई।

अनुमोदित सूची में सामान्य वर्ग के 705, अनुसूचित जाति के 256 तथा अनुसूचित जनजाति के 74 लाभार्थी शामिल हैं। आमसभा में पात्र लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण का लाभ दिलाने तथा आगे की आवश्यक प्रक्रिया समय पर पूरा करने पर जोर दिया गया।

बैठक में ग्रामीण आवास सहायक अरुण कुमार, उपमुखिया धनजी कुमार सिंह, पंचायत समिति सदस्य उपेंद्र कुमार साह, वार्ड सदस्य माया देवी (वार्ड संख्या-5), पंचायत सचिव मुकेश कुमार, वार्ड सदस्य मुकेश कुमार, राकेश कुमार, अनिल कुमार, समाजसेवी मनोज उपाध्याय, पालधारी सिंह समेत अन्य पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

AMRENDRA MISHRA
Author: AMRENDRA MISHRA

Leave a Comment

Advertisement
Traffic Tail
लाइव क्रिकेट स्कोर
Traffic Tail