Explore

Search

November 2, 2026 1:25 am

Traffic Tail

उदवंतनगर हत्याकांड का 24 घंटे में उद्भेदन, दो आरोपी गिरफ्तार

उदवंतनगर हत्याकांड का 24 घंटे में उद्भेदन, दो आरोपी गिरफ्तार

आरा (भोजपुर)।

भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र में हुई शत्रुघ्न कुमार हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित के अनुसार घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, 21 सितंबर को शत्रुघ्न कुमार अपने दलान पर बैठे थे। इसी दौरान आरोपी प्रिंस कुमार वहां पहुंचा और उन्हें बुलाकर नहर के पूर्व तरफ ले गया। वहां पहले से अन्य आरोपी मौजूद थे। आरोप है कि वहां पहुंचते ही सभी ने शत्रुघ्न कुमार के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी तथा उनके गले से सोने की चेन छीनने लगे। इसी दौरान एक आरोपी ने कमर से बंदूक निकालकर फायर कर दिया। गोली शत्रुघ्न कुमार के सीने में लगी। इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना के संबंध में प्राप्त आवेदन के आधार पर उदवंतनगर थाना कांड संख्या 489/26, दिनांक 22 सितंबर 2026 को सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01 के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम ने तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए लगातार छापेमारी की। पुलिस ने घटना के मात्र 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में गुरुदयाल कुमार, पिता गंगादयाल यादव तथा रजनीश कुमार, पिता हरेराम सिंह, दोनों निवासी जयनगर, थाना उदवंतनगर, जिला भोजपुर शामिल हैं। पुलिस अन्य संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

AMRENDRA MISHRA
Author: AMRENDRA MISHRA

Leave a Comment

Advertisement
Traffic Tail
लाइव क्रिकेट स्कोर
Traffic Tail