Explore

Search

November 2, 2026 2:14 am

Traffic Tail

*विजयादशमी पर सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह का अरवल दौरा, पूजा पंडालों में लिया आशीर्वाद*

अंजनी कुमार

बिहार केसरी पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर श्री कृष्णा सिंह के जयंती समारोह पर पटना में आयोजित बापू सभागार के कार्यक्रम में चलने का लोगों से किया अपील

*अरवल*

विजयादशमी के अवसर पर भारत सरकार एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने अरवल जिले के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का दौरा किया।

उन्होंने अरवल क्षेत्र के राजखरसा, बेलसार, तेलपा, जयपुर, पहलेजा एवं मेहंदिया में दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया और सभी जिलेवासियों को दशहरा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लोगों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में सुख-शांति और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की।

इस दौरान सांसद ने लोगों से पटना के बापू सभागार में आयोजित बिहार केसरी पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती समारोह में भारी संख्या में पटना पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी को डॉ. श्रीकृष्ण सिंह के पदचिन्हों पर चलने की जरूरत है। उन्होंने बिहार के विकास में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने वर्तमान बिहार सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार देश में विकास के नाम पर पिछले पायदान पर पहुंचा हुआ है

इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष अरवल के प्रतिनिधि सुधीर शर्मा, पूर्व मुखिया मनोज शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता नवनीत पांडे, पुनूस शर्मा, मनीष शर्मा, पूर्व मुखिया रामबचन शर्मा ,प्रभु यादव, मनोज यादव सहित सैकड़ों लोगों ने डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया।पूरे दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं और आम लोगों में काफी उत्साह देखा गया।

ANJANI KUMAR
Author: ANJANI KUMAR

Leave a Comment

Advertisement
Traffic Tail
लाइव क्रिकेट स्कोर
Traffic Tail