अंजनी कुमार
अरवल
नंदवंशी चेतना मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को बेलसर सूर्य मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। यह बैठक प्रखंड स्तरीय बैठक के रूप में आयोजित की गई थी, जिसमें संगठन विस्तार को लेकर विशेष चर्चा हुई।
बैठक की अध्यक्षता मंच के राष्ट्रीय प्रभारी राजू ठाकुर और राष्ट्रीय प्रवक्ता उमेश कुमार देव ने की। बैठक में राष्ट्रीय, राज्य, जिला और प्रखंड स्तर पर संगठन के विस्तार और सुदृढ़ीकरण पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान सभी सदस्यों को सम्मान पत्र भी प्रदान किया गया।
सर्वसम्मति से रवि रंजन कुमार को जिला अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। इसके बाद नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रवि रंजन कुमार द्वारा जिला स्तर के अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इसमें राजा ठाकुर को जिला सचिव, नंदकिशोर कुमार को जिला उपाध्यक्ष, सुभाष ठाकुर को प्रखंड अध्यक्ष, मुन्ना कुमार को मीडिया प्रभारी और चंदन कुमार को कलेर प्रखंड सचिव के पद पर निर्वाचित किया गया।
बैठक में प्रदेश प्रभारी डॉ. मुकेश कुमार, जिला महासचिव जहानाबाद से, कोषाध्यक्ष डॉ. राम विनय कुमार अरवल से, जहानाबाद जिला अध्यक्ष पूर्व सैनिक मुकेश कुमार, अरवल जिला सचिव राजेश कुमार, टेकारी प्रखंड अध्यक्ष सुधीर कुमार सहित राष्ट्रीय संगठन प्रभारी राजू जी और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य उमेश कुमार देव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी ने संगठन को मजबूत करने और समाज में चेतना फैलाने का संकल्प लिया। बैठक का संचालन मुकेश कुमार ने किया।


