127 पीस ब्लू लाइम देशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
दुर्गावती थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भरत राम, पिता स्वर्गीय मोहन राम, निवासी ग्राम बहेरा, थाना दुर्गावती, को 127 पीस ब्लू लाइम देशी शराब (कुल 25.400 लीटर) के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


