Explore

Search

August 2, 2026 11:06 pm

Traffic Tail

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने कलेर थाने का किया निरीक्षण दिया आवश्यक निर्देश।

अभिलेखों, शस्त्र और साफ-सफाई की जांच की, लंबित मामलों के निपटारे का दिया निर्देश

अरवल

अरवल अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक कुमार संजय ने बुधवार को कलेर थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने की कार्यशैली, सुरक्षा व्यवस्था और अभिलेखों की बारीकी से जांच की।

डीएसपी कुमार संजय ने सबसे पहले थाना परिसर की साफ-सफाई, शस्त्रागार, मालखाना और हवालात का जायजा लिया। इसके बाद थाने में पदस्थापित सभी पुलिस कर्मियों की उपस्थिति और ड्यूटी रोस्टर की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान डीएसपी कुमार संजय ने थाना अध्यक्ष अमित कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाने आने वाले फरियादियों से शालीनता से पेश आएं और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करें। लंबित कांडों, वारंट और कुर्की के निष्पादन में तेजी लाने को कहा।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने पुलिस गश्त बढ़ाने, शराब तस्करी और अपराधियों पर नकेल कसने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।निरीक्षण के दौरान थाना अध्यक्ष अमित कुमार सहित थाने के अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे।

डीएसपी कुमार संजय ने कहा कि जनता की सेवा और सुरक्षा ही पुलिस का मुख्य उद्देश्य है। सभी पुलिसकर्मी कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से काम करें।

ANJANI KUMAR
Author: ANJANI KUMAR

Leave a Comment

Advertisement
Traffic Tail
लाइव क्रिकेट स्कोर
Traffic Tail