Explore

Search

August 2, 2026 10:21 pm

Traffic Tail

चोरी की दो बाइक बरामद,तीन युवक हिरासत में

पूछताछ में जुटी परासी पुलिस।

अंजनी कुमार

अरवल
अरवल जिले के परासी थाना पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के परशुरामपुर मोड़ के समीप से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि पूछताछ में वाहन चोरी गिरोह से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं।इस संबंध में परासी थानाध्यक्ष मोहम्मद सिराज ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि परशुरामपुर मोड़ के समीप चोरी की दो मोटरसाइकिल ख़डी है। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और वहां से हीरो स्प्लेंडर की दो बाइक बरामद कर ली। प्रारंभिक जांच में दोनों मोटरसाइकिल चोरी की प्रतीत होने पर उन्हें जब्त कर थाना लाया गया।उन्होंने बताया कि बाइक के साथ मौजूद तीन युवकों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया है। सभी से गहन पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में हिरासत में लिए गए एक युवक के विरुद्ध पहले से भी चोरी का मामला दर्ज होने की जानकारी मिली है, जिससे उसके वाहन चोरी गिरोह से जुड़े होने की आशंका और मजबूत हुई है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी की गई बाइक कहां से लाई गई थी, गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा जिले और आसपास के क्षेत्रों में किन-किन स्थानों पर वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस बरामद दोनों मोटरसाइकिलों के इंजन एवं चेसिस नंबर का सत्यापन कर उनके वास्तविक मालिकों का पता लगाने में जुटी है। साथ ही हिरासत में लिए गए युवकों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

ANJANI KUMAR
Author: ANJANI KUMAR

Leave a Comment

Advertisement
Traffic Tail
लाइव क्रिकेट स्कोर
Traffic Tail