Explore

Search

August 2, 2026 10:19 pm

Traffic Tail

मोहनियाँ पुलिस ने 25 पुड़िया हेरोइन के साथ एक नाबालिग को पकड़ा 

मोहनियाँ पुलिस ने 25 पुड़िया हेरोइन के साथ एक नाबालिग को पकड़ा

 

मोहनिया। मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोहनिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एनएच-19 स्थित पलक अस्पताल के समीप से 25 पुड़िया हेरोइन के साथ एक नाबालिग को पकड़ लिया। पुलिस ने बरामद हेरोइन को जब्त कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही नशीले पदार्थ की आपूर्ति और उससे जुड़े नेटवर्क की भी जांच तेज कर दी गई है।

 

जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि एनएच-19 स्थित पलक अस्पताल के आसपास एक युवक हेरोइन की पुड़ियों के साथ मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 25 पुड़िया हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

 

प्रारंभिक जांच में पता चला कि पकड़ा गया व्यक्ति नाबालिग है। इसके मद्देनजर उसके विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसके पीछे सक्रिय तस्करों तथा सप्लाई चेन में कौन-कौन लोग शामिल हैं।

 

मोहनिया थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने शुक्रवार सुबह बताया कि कार्रवाई के दौरान 25 पुड़िया हेरोइन बरामद की गई है तथा एक नाबालिग को पकड़ा गया है। उन्होंने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस का उद्देश्य नशे के कारोबार में शामिल पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश कर इस अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाना है।

PINTOO TIWARI
Author: PINTOO TIWARI

Leave a Comment

Advertisement
Traffic Tail
लाइव क्रिकेट स्कोर
Traffic Tail