Explore

Search

August 2, 2026 9:40 pm

Traffic Tail

मधुश्रवां जा रहे दो युवको की सड़क हादसे में मौत,गांव में पसरा मातम।

अंजनी कुमार

अरवल

अरवल जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र के वालिदाद गांव के दो युवकों की सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों युवक मधुश्रवा स्थित भगवान शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करने जा रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतकों की पहचान नीतीश कुमार पिता- विश्वकर्मा नट एवं प्रेम कुमार पिता- अनिल नट दोनों निवासी ग्राम वालिदाद, थाना मेहंदिया के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह दोनों युवक बाइक से मधुश्रवा स्थित भगवान शिव मंदिर जा रहे थे। जैसे ही वे एनएच-139 के हरदिया मोड़ के समीप पहुंचे, विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रैक्टर से उनकी बाइक की टक्कर हो गई।जिससे दोनों युवक सड़क के दूर सड़क चार्ट मे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस एवं स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलेर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल अरवल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में भी चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए दोनों को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना भेज दिया। हालांकि पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया।दोनों युवकों की मौत की सूचना जैसे ही वालिदाद गांव पहुंची, पूरे गांव में मातम छा गया। परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। मृतकों के घर लोगों का तांता लगा रहा और ग्रामीण शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते रहे।ग्रामीणों ने बताया कि मृतक नीतीश कुमार के पिता विश्वकर्मा नट की भी लगभग दो वर्ष पूर्व वालिदाद गांव के समीप कब्रिस्तान के पास एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। अब उसी परिवार पर दोबारा दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

ANJANI KUMAR
Author: ANJANI KUMAR

Leave a Comment

Advertisement
Traffic Tail
लाइव क्रिकेट स्कोर
Traffic Tail