Explore

Search

August 2, 2026 9:37 pm

Traffic Tail

मजदूरों की मेहनत की कमाई लेकर ठेकेदार फरार, दुर्गावती थाने में शिकायत दर्ज

मजदूरों की मेहनत की कमाई लेकर ठेकेदार फरार, दुर्गावती थाने में शिकायत दर्ज

 

कैमूर जिले के दुर्गावती प्रखंड अंतर्गत जय दयाल कम्पनी में कार्यरत मजदूरों ने आरोप लगाया है कि कंपनी के ठेकेदार श्याम साहनी मजदूरों का वेतन लेकर फरार हो गया है। मजदूरों के अनुसार वे जय दयाल कम्पनी में श्याम साहनी के अधीन कार्य कर रहे थे। निर्धारित समय पर वेतन लेने पहुंचे तो पता चला कि ठेकेदार कंपनी से मजदूरी की राशि लेकर भाग चुका है।

 

मजदूरों का कहना है कि जब वे इस संबंध में कंपनी इंचार्ज रामकेम साहनी के मोबाइल: 7417586774 से संपर्क किया, तो उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद सभी मजदूरों ने दुर्गावती थाना में लिखित शिकायत देकर वेतन दिलाने तथा दोषी ठेकेदार के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

 

शिकायत के अनुसार आरोपी ठेकेदार श्याम साहनी, पिता दुखा साहनी, निवासी ग्राम बलौर, पोस्ट केवट साह, अंचल गायघाट, जिला मुजफ्फरपुर (बिहार) है। मजदूरों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर उनकी मेहनत की कमाई वापस दिलाने की अपील की है।

 

शिकायतकर्ताओं में विजयमल कुमार, सोनू कुमार, पप्पू कुमार गुप्ता, राम प्रवेश गुप्ता, मोनू कुमार, संतोष गुप्ता, सरोजा देवी, मुन्नी देवी, हुसैना तथा अन्य मजदूर शामिल हैं।

PINTOO TIWARI
Author: PINTOO TIWARI

Leave a Comment

Advertisement
Traffic Tail
लाइव क्रिकेट स्कोर
Traffic Tail