Explore

Search

August 2, 2026 9:43 pm

Traffic Tail

अभया बिग्रेड ने छात्राओं को दी महिला सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की जानकारी।

 

ANJANI KUMAR
अरवल
अरवल जिले के परासी थाना की पुलिस दीदी द्वारा थाना क्षेत्र के संकेश कोचिंग सेंटर, परासी एवं उत्क्रमित मध्य सह माध्यमिक विद्यालय, सुमेरा में छात्राओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया।इस दौरान छात्राओं को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, आत्मविश्वास बढ़ाने तथा किसी भी आपात स्थिति में सही कदम उठाने के संबंध में जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने महिलाओं से संबंधित अपराध, उससे बचाव के उपाय, कानूनी अधिकार एवं कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया।अभया ब्रिगेड की टीम ने छात्राओं को बताया कि किसी भी तरह की परेशानी या अपराध की स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त करें। इसके लिए महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड लाइन 1098, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं अन्य सहायता के लिए परासी थाना के मोबाइल नंबर 9031826457 पर संपर्क करने की सलाह दी गई।
पुलिस टीम ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है, ताकि छात्राएं निर्भीक होकर अपनी समस्याओं को सामने रख सकें। मौके पर विद्यालय के शिक्षक एवं छात्राएं उपस्थित थे।

ANJANI KUMAR
Author: ANJANI KUMAR

Leave a Comment

Advertisement
Traffic Tail
लाइव क्रिकेट स्कोर
Traffic Tail