Explore

Search

August 2, 2026 9:44 pm

Traffic Tail

डिपीओ ने ली आंगनबाड़ी सेविकाओं की बैठक,दिए आवश्यक दिशा निर्देश ।

 

पोषण ट्रैकर एप पर एक सप्ताह में काम पूरा करने का आदेश,

सभी इंडिकेटरों पर शत-प्रतिशत एंट्री करने की दी हिदायत, पोषण अभियान के तहत समीक्षा बैठक आयोजित।

ANJANI KUMAR

अरवल
जिला प्रोग्राम पदाधिकारी माला कुमारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेर प्रखंड कार्यालय के सभागार में आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ पोषण ट्रैकर एप पर कार्यों को लेकर गहन समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य पोषण अभियान के अंतर्गत एप पर लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा कराना और सेविकाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाना था।बैठक में डीपीओ माला कुमारी ने पोषण ट्रैकर एप के सभी इंडिकेटरों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि एप पर बच्चों के वजन, ऊंचाई, टीकाकरण, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं की एंट्री तथा लाभुकों के सत्यापन से संबंधित सभी कॉलम समय पर भरना अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगा,
डीपीओ ने सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को निर्देश दिया कि पोषण ट्रैकर एप पर लंबित सभी प्रविष्टियों को एक सप्ताह के अंदर शत-प्रतिशत पूर्ण कर लें। उन्होंने कहा कि पोषण ट्रैकर केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना है और इससे ही लाभुकों को मिलने वाले पोषाहार एवं सुविधाओं की मॉनिटरिंग होती है। इसलिए डेटा एंट्री में किसी प्रकार की त्रुटि न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
बैठक के दौरान डीपीओ ने सेविकाओं की समस्याओं को भी सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने मोबाइल नेटवर्क और एप चलाने में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए संबंधित तकनीकी टीम से समन्वय करने को कहा।
इस कार्यक्रम में जिला पोषण अभियान के जिला समन्वयक सूरज कुमार, जिला समन्वयक धिरेन्द्र कुमार, महिला पर्यवेक्षिका सोनल कुमारी,पिंकी कुमारी,पुनम कुमारी,रिमी कुमारी एवं प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी सेविकाएं उपस्थित थीं। जिला समन्वयक सूरज कुमार ने सेविकाओं को एप के नए फीचर और डाटा अपलोड करने की तकनीक के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
डीपीओ माला कुमारी ने कहा कि पोषण अभियान का उद्देश्य कुपोषण मुक्त भारत बनाना है। इसमें आंगनबाड़ी सेविकाओं की भूमिका सबसे अहम है। सभी सेविकाएं जिम्मेदारी के साथ काम करें।

ANJANI KUMAR
Author: ANJANI KUMAR

Leave a Comment

Advertisement
Traffic Tail
लाइव क्रिकेट स्कोर
Traffic Tail