Explore

Search

August 2, 2026 9:44 pm

Traffic Tail

अभया बीग्रेड टीम के द्वारा राजकीएकृत मध्य विद्यालय बहादुरपुर में जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 

ANJANI KUMAR
अरवल

एंटी_रोमियो_स्क्वॉड (#पिंक_पेट्रोलिंग) / अभया ब्रिगेड की टीम द्वारा राजकीयकृत मध्य विद्यालय बहादुरपुर अरवल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने विद्यालय की छात्राओं एवं छात्रों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, जिज्ञासाओं एवं सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महिला उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा, लैंगिक अपराधों से संबंधित कानूनों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराध एवं साइबर फ्रॉड के विभिन्न प्रकारों से अवगत कराते हुए उनसे बचाव के प्रभावी उपायों के बारे में भी बताया गया। टीम द्वारा छात्राओं को यह समझाया गया कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, ऑनलाइन ठगी, या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें।
छात्राओं को थाना स्तर पर स्थापित #महिला_हेल्प_डेस्क, #साइबर_सुरक्षा तंत्र एवं आपातकालीन सेवा डायल 112 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त, नए आपराधिक कानूनों से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी उन्हें जागरूक किया गया, ताकि वे अपने अधिकारों एवं सुरक्षा उपायों के प्रति सजग रह सकें।
कार्यक्रम के अंत में टीम द्वारा छात्राओं को आत्मविश्वासी बनने, किसी भी प्रकार के अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने एवं सुरक्षा से जुड़े संसाधनों का निडर होकर उपयोग करने की अपील की गई। साथ ही विद्यालय प्रशासन एवं छात्र-छात्राओं से सहयोग बनाए रखने तथा सुरक्षित एवं जागरूक समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया गया |

ANJANI KUMAR
Author: ANJANI KUMAR

Leave a Comment

Advertisement
Traffic Tail
लाइव क्रिकेट स्कोर
Traffic Tail