Explore

Search

August 2, 2026 9:40 pm

Traffic Tail

मेहंदिया बाजार में एनएच-139 किनारे खड़ा सूखा

मेहंदिया बाजार में एनएच-139 किनारे खड़ा सूखा महुआ का पेड़ हटाया, बड़ी दुर्घटना टली

पहलेजा पंचायत के मुखिया के पहल पर वन विभाग और पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई

कलेर अरवल

मेहंदिया बाजार स्थित एनएच-139 के किनारे वर्षों से सूखा खड़ा महुआ का पेड़ राहगीरों, दुकानदारों और स्कूली बच्चों के लिए लगातार खतरा बना हुआ था। तेज हवा और बारिश के मौसम में पेड़ कभी भी गिर सकता था, जिससे बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी।

इस गंभीर समस्या को देखते हुए पहलेजा पंचायत के मुखिया मुंद्रिका सिंह ने वन विभाग औरंगाबाद प्रमंडल को लिखित एवं मौखिक रूप से अवगत कराया था। शिकायत मिलने के बाद वन विभाग ने तत्परता दिखाते हुए बुधवार को अपनी टीम बन प्रमंडल औरंगाबाद के रेंजर श्वेता कुमारी के साथ मेहंदिया थाना पुलिस को घटनास्थल पर भेजा।

मुखिया मुंद्रिका सिंह की देखरेख में वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने जेसीबी मशीन की सहायता से सूखे महुआ के पेड़ को सुरक्षित ढंग से काटकर हटाया। कार्रवाई के दौरान एनएच-139 पर यातायात को अस्थायी रूप से नियंत्रित किया गया ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न घटे। मुखिया मुंद्रिका सिंह स्वयं मौके पर मौजूद रहे और स्थानीय लोगों को सहयोग किया।

पेड़ हटाए जाने के बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने कहा कि अब बिना भय के आवागमन हो सकेगा।

ग्रामीणों ने वन विभाग, पुलिस प्रशासन और मुखिया मुंद्रिका सिंह की त्वरित पहल की सराहना की। लोगों ने कहा कि जनप्रतिनिधि की सक्रियता से एक संभावित बड़ा हादसा टल गया है।

ANJANI KUMAR
Author: ANJANI KUMAR

Leave a Comment

Advertisement
Traffic Tail
लाइव क्रिकेट स्कोर
Traffic Tail