Explore

Search

August 2, 2026 7:22 pm

Traffic Tail

विश्व स्तनपान सप्ताह: बेलसार आंगनबाड़ी केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम, माताओं को बताए स्तनपान के फायदे

महिला पर्यवेक्षिका पिंकी कुमारी ने सेक्टर-6 में गर्भवती और धात्री महिलाओं को किया जागरूक

ANJANI KUMAR

अरवल

जिला पदाधिकारी अमृषा वैंस के निर्देश एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के मार्गदर्शन में विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत अरवल जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को बेलसार पंचायत के सेक्टर-6 स्थित आंगनबाड़ी केंद्रो पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई महिला पर्यवेक्षिका पिंकी कुमारी ने की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं, धात्री माताएं एवं अन्य महिलाएं उपस्थित हुईं। पिंकी कुमारी ने विस्तार से बताया कि शिशु के जन्म के पहले घंटे के भीतर स्तनपान शुरू कराना अत्यंत आवश्यक है। जीवन के प्रथम छह माह तक केवल माँ का दूध ही नवजात के लिए सर्वोत्तम और संपूर्ण आहार है। छह माह के बाद ऊपरी आहार शुरू करने के साथ-साथ दो वर्ष या उससे अधिक समय तक स्तनपान जारी रखने की सलाह दी गई।

उन्होंने कहा कि माँ का दूध शिशु को आवश्यक पोषक तत्व एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रदान करता है, जिससे दस्त, निमोनिया एवं अन्य संक्रमणों का खतरा कम हो जाता है। साथ ही यह माँ के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है और मातृ-शिशु के बीच भावनात्मक संबंध को मजबूत बनाता है।

इस अवसर पर संतुलित आहार, व्यक्तिगत स्वच्छता, नियमित स्वास्थ्य जांच, समय पर टीकाकरण एवं पोषण संबंधी अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी जानकारी दी गई। महिलाओं की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें स्तनपान से जुड़ी भ्रांतियों एवं गलत धारणाओं से बचने के लिए प्रेरित किया गया।

महिला पर्यवेक्षिका ने सभी से अपील की कि वे विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाएं और स्तनपान के महत्व को प्रत्येक परिवार तक पहुंचाने में सहयोग करें।

ANJANI KUMAR
Author: ANJANI KUMAR

Leave a Comment

Advertisement
Traffic Tail
लाइव क्रिकेट स्कोर
Traffic Tail