Explore

Search

August 4, 2026 2:21 am

Traffic Tail

रासी थाना पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान नियम तोड़ने वालों से वसूले गए 3 हजार रुपये जुर्माना

ANJANI KUMAR

अरवल

पुलिस अधीक्षक के निर्देश के आलोक में परासी थाना पुलिस ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा अपराध एवं सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से रविवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया। यह अभियान वलीदाद बाजार, अंजान बीघा मोड़, सकरी खुर्द मोड़ एवं परशुरामपुर बाथे मोड़ सहित विभिन्न स्थानों पर संचालित किया गया।
अभियान के दौरान पुलिस ने दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की गहन जांच की। इस दौरान वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के आवश्यक कागजात, हेलमेट, सीट बेल्ट तथा अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई। बिना हेलमेट वाहन चलाने, सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने तथा ट्रिपल राइडिंग जैसे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए मौके पर ही ई-चालान काटा गया।
थानाध्यक्ष सेराज आलम ने बताया कि अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से कुल 3,000 रुपये जुर्माना वसूला गया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का वाहन जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। इसका उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा क्षेत्र में अपराधियों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखना है। पुलिस ने आम लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित यात्रा करने की अपील की।

ANJANI KUMAR
Author: ANJANI KUMAR

Leave a Comment

Advertisement
Traffic Tail
लाइव क्रिकेट स्कोर
Traffic Tail