Explore

Search

November 3, 2026 7:37 am

Traffic Tail

उतरी कलेर, बेलांव व कामता पंचायत में लगा सहयोग शिविर, कुल 73 आवेदनों में 56 का किया गया निष्पादन

 

बीडीओ ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के   निर्देश

ANJANI KUMAR

अरवल

प्रखंड प्रशासन की ओर से गुरुवार को कलेर प्रखंड क्षेत्र की उतरी कलेर, बेलांव एवं कामता पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान पंचायत स्तर पर ही करना था, ताकि लोगों को कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े।

बेलांव पंचायत में आयोजित मुख्य शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी सुशील कुमार एवं राजस्व पदाधिकारी रतन कुमार झा ने भाग लेकर ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं। इस अवसर पर पंचायत के मुखिया मंटू पटेल, पैक्स अध्यक्ष मुलायम यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

शिविर के दौरान भूमि संबंधी विवाद, राजस्व मामले, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, आवास योजना तथा अन्य सरकारी योजनाओं से जुड़े आवेदनों की सुनवाई की गई। बुधवार के आयोजित सहयोग शिविर के दौरान कामता पंचायत में 30 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 25 आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। वहीं उत्तरी कलेर पंचायत में 30 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 25 आवेदनों का निपटारा किया गया। बेलाव पंचायत में कुल 13 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 6 आवेदनों का निष्पादन किया गया। इस प्रकार तीनों पंचायतों में कुल 73 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 56 आवेदनों का निष्पादन किया गया।

प्रखंड विकास पदाधिकारी सुशील कुमार ने कहा कि शेष लंबित आवेदनों का भी शीघ्र निपटारा किया जाएगा। उन्होंने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों का समय सीमा में समाधान सुनिश्चित करें। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।

ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि शिविर से उन्हें काफी राहत मिली है।

ANJANI KUMAR
Author: ANJANI KUMAR

Leave a Comment

Advertisement
Traffic Tail
लाइव क्रिकेट स्कोर
Traffic Tail