Explore

Search

November 3, 2026 6:34 am

Traffic Tail

नगर सभापति रमेश जायसवाल के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

नगर सभापति रमेश जायसवाल के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नगर पंचायत हाटा देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से नगर पंचायत की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। सभापति रमेश जायसवाल के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में उमड़े जनसैलाब ने पूरे नगर को तिरंगे की आन–बान–शान से जोड़ दिया।

 

हाथों में लहराता तिरंगा, जुबां पर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष तथा चेहरे पर देशभक्ति का उत्साह—यह नजारा हाटा नगर की सड़कों पर देखते ही बन रहा था। यात्रा में नगर पंचायत के उप सभापति प्रदीप केशरी, भाजपा नगर अध्यक्ष डिम्पल जायसवाल, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत के पदाधिकारी, सभी वार्ड पार्षद, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, शिक्षक और बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए।

बच्चों के उत्साह ने बांधा समां

तिरंगा यात्रा में विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की भागीदारी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। अनुशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते बच्चों के हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों ने वातावरण को भावुक और जोशीला बना दिया। नगरवासियों ने जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया और बच्चों सहित सभी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।

तिरंगा सिर्फ ध्वज नहीं, देश सभापतकी पहचान :सभापति रमेश जायसवाल

इस अवसर पर सभापति रमेश जायसवाल ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य केवल राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट करना नहीं, बल्कि लोगों के भीतर देशभक्ति, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि देश की तरक्की में हर नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है और हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहना चाहिए।

उप सभापति प्रदीप केशरी, भाजपा नगर अध्यक्ष डिम्पल जायसवाल, वार्ड पार्षदों, नगर पंचायत के पदाधिकारियों, शिक्षकों और नगरवासियों ने भी तिरंगे के सम्मान तथा देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।

हर उम्र के लोगों ने दिया एकता का संदेश

तिरंगा यात्रा में समाज के हर वर्ग की भागीदारी ने इसे यादगार बना दिया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई देशभक्ति के उत्साह में नजर आया। यात्रा ने यह संदेश दिया कि राष्ट्रप्रेम किसी एक वर्ग या उम्र तक सीमित नहीं, बल्कि हर भारतीय के दिल में बसता है।

नगर पंचायत हाटा की यह भव्य तिरंगा यात्रा सिर्फ सड़कों पर निकला कारवां नहीं थी, बल्कि तिरंगे की छांव में एकजुट होते हाटा के लोगों की भावनाओं और देशप्रेम की जीवंत तस्वीर थी। पूरे आयोजन ने नगरवासियों के दिलों में राष्ट्रभक्ति की लौ को और प्रज्वलित करते हुए सामाजिक एकजुटता और राष्ट्रीय एकता का मजबूत संदेश दिया।

PINTOO TIWARI
Author: PINTOO TIWARI

Leave a Comment

Advertisement
Traffic Tail
लाइव क्रिकेट स्कोर
Traffic Tail