Explore

Search

November 3, 2026 6:35 am

Traffic Tail

सोहसा पंचायत में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारो से गूंजा माहौल।

मुखिया पूनम देवी और पूर्व मुखिया मनोज कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने लिया भाग

अंजनी कुमार

अरवल

80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को सोहसा पंचायत अंतर्गत राज खरसा में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में पंचायत के गणमान्य लोग, महिलाएं और स्कूली बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। पूरे रास्ते “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से वातावरण देशभक्तिमय हो गया

तिरंगा यात्रा का नेतृत्व पंचायत की मुखिया श्रीमती पूनम देवी और पूर्व मुखिया श्री मनोज कुमार ने किया। यात्रा पंचायत भवन से शुरू होकर सोहसा,मसदपुर  नहर रोड मुख्य चौक होते हुए पूरे पंचायत का भ्रमण करते हुए पुनः पंचायत भवन पर संपन्न हुई।

 

इस अवसर पर संस्कृत विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक नलिन कुमार, अमित सहगल, पंचायत सदस्य श्रीमती अमरावती देवी, रोजगार सेवक सहित पंचायत के दर्जनों वार्ड सदस्य, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और आम नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने अपने हाथों में तिरंगा लेकर एकता और अखंडता का संदेश दिया।

मुखिया श्रीमती पूनम देवी ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाना और शहीदों के बलिदान को याद करना है। उन्होंने कहा “आजादी हमें आसानी से नहीं मिली। हमें अपने शहीदों को याद रखते हुए देश को आगे बढ़ाना है।”

पूर्व मुखिया मनोज कुमार ने कहा कि पंचायत स्तर पर इस तरह के आयोजन से सामाजिक समरसता बढ़ती है। उन्होंने ग्रामीणों से स्वच्छता, शिक्षा और नशामुक्ति का संकल्प लेने की अपील की।

यात्रा के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के साथ समापन किया गया।पंचायत प्रतिनिधी ने यात्रा को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

ANJANI KUMAR
Author: ANJANI KUMAR

Leave a Comment

Advertisement
Traffic Tail
लाइव क्रिकेट स्कोर
Traffic Tail