Explore

Search

November 3, 2026 5:32 am

Traffic Tail

भभुआ सड़क हादसे में मृत दो युवकों के परिजनों को मिली 20-20 हजार की आर्थिक सहायता 

 

काशी दर्शन कर लौट रहे थे रंजीत और अभिषेक, बीडीओ ने पारिवारिक लाभ योजना के तहत दिए चेक

अंजनी कुमार

अरवल

भभूआ के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में टेरी ग्राम के दो युवकों रंजीत कुमार और अभिषेक कुमार की दर्दनाक मौत के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। दोनों युवक काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन कर वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ जिसमें दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

इस दुखद घटना के बाद सोमवार को कलेर बीडीओ सुशील कुमार ने टेरी गांव पहुंचकर मृतकों के परिजनों को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20-20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। बीडीओ ने दोनों परिवारों को सहायता राशि का चेक सौंपा।

चेक वितरण के दौरान का माहौल अत्यंत गमगीन हो गया। सहायता राशि लेते समय परिजनों की आंखें नम हो गईं। ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और सभी ने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

पिछले कई दिनों से इस हादसे को लेकर पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है। लोगों के चेहरों पर उदासी साफ झलक रही है। दोनों युवक युवा अवस्था में थे और घर के कमाने वाले थे। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार को गहरी और अपूरणीय क्षति पहुंची है।

इस अवसर पर बीडीओ सुशील कुमार ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि “यह अत्यंत पीड़ादायक घटना है। इस कठिन समय में प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है। सरकार की ओर से जो भी संभव मदद होगी, वह उपलब्ध कराई जाएगी।”

बीडीओ ने बताया कि पारिवारिक लाभ योजना के तहत यह तत्काल सहायता दी गई है। इसके अलावा अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए भी विभागीय स्तर पर कार्रवाई की जा रही है।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने मांग की कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एन एच,एवंअन्य राष्ट्रिय राजमार्गों  पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

ANJANI KUMAR
Author: ANJANI KUMAR

Leave a Comment

Advertisement
Traffic Tail
लाइव क्रिकेट स्कोर
Traffic Tail