Explore

Search

November 3, 2026 4:35 am

Traffic Tail

करपी में बाइक सवार बदमाशों की गोलीबारी में महिला की मौत, हमलावर फरार पति के साथ ऑटो से घर लौट रही थी

करपी में बाइक सवार बदमाशों की गोलीबारी में महिला की मौत, हमलावर फरार

पति के साथ ऑटो से घर लौट रही थी मृतक
_फोटकरपी : करपी थाना क्षेत्र के बाजितपुर मोड़ के पास शुक्रवार की देर शाम करीब 8 बजे अज्ञात बदमाशों की गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गई. घटना के बाद दोनों हमलावर बाइक से फरार हो गए.मृतका की पहचान बाजितपुर गांव निवासी शोभा देवी के रूप में हुई है. उसका नैहर चिरारी बिगहा गांव में है.
जानकारी के अनुसार शोभा देवी अपने पति और गांव की कुछ अन्य महिलाओं के साथ अरवल से अपने गांव बाजितपुर लौट रही थीं. जैसे ही वे बाजितपुर मोड़ के पास पहुंचीं, बाइक पर सवार दो अज्ञात युवकों ने नजदीक से उन्हें ताबड़तोड़ कई गोलियां मारी और तेजी से भाग निकले. गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े और आनन-फानन में शोभा देवी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलते ही करपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिन्हा ने बताया कि घटनास्थल से जिंदा कारतूस,ब्लड सैंपल लेकर साक्ष्य जुटाए गए हैं. एफएसएल की टीम भी जांच कर रही है.पुलिस पति और साथ में मौजूद महिलाओं के बयान दर्ज कर रही है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार संजय ने बताया पारिवारिक विवाद और रंजिश के एंगल से भी जांच की जा रही है.मृतक के पति पप्पू कुमार से भी पूछताछ की जा रही है,जो जहानाबाद के टेनीबीघा में रहते हैं. शीघ्र ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.घटना के बाद तनाव को देखते हुए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है.पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.

ANJANI KUMAR
Author: ANJANI KUMAR

Leave a Comment

Advertisement
Traffic Tail
लाइव क्रिकेट स्कोर
Traffic Tail