Explore

Search

November 3, 2026 5:31 am

Traffic Tail

कर्णपुरा पंचायत सरकार भवन में मुखिया अंगद यादव ने किया ध्वजारोहण, वीर शहीदों को किया नमन

कर्णपुरा पंचायत सरकार भवन में मुखिया अंगद यादव ने किया ध्वजारोहण, वीर शहीदों को किया नमन

 

दुर्गावती

 

स्थानीय प्रखंड अंतर्गत कर्णपुरा पंचायत सरकार भवन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंचायत के मुखिया अंगद यादव ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने भी राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

 

इस अवसर पर मुखिया अंगद यादव ने कहा कि पंचायत का विकास, समाज की सेवा और गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता करना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और आगे भी जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

 

मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने मुखिया अंगद यादव के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वे पंचायत के गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के सुख-दुख में हमेशा शामिल रहते हैं। साथ ही पंचायत के विकास के लिए निरंतर प्रयास करते रहते हैं।

 

बताया गया कि पंचायत सरकार भवन में मुखिया अंगद यादव की पहल पर बच्चों के पढ़ने के लिए लाइब्रेरी भी खोली गई है। इससे क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी। लाइब्रेरी का लाभ उठाकर बच्चे अपनी पढ़ाई को बेहतर कर सकेंगे और अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे।

 

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं पंचायतवासी उपस्थित रहे।

PINTOO TIWARI
Author: PINTOO TIWARI

Leave a Comment

Advertisement
Traffic Tail
लाइव क्रिकेट स्कोर
Traffic Tail