Explore

Search

November 3, 2026 5:31 am

Traffic Tail

कामता उच्च विद्यालय में राखी प्रतियोगिता आयोजित 20 छात्राओं ने लिया भाग

कामता उच्च विद्यालय में राखी प्रतियोगिता आयोजित।

अंजनी कुमार

अरवल

कलेर प्रखंड के +2 जगदीश ब्रजकिशोर उच्च विद्यालय, कामता में बुधवार को श्रावणी पूर्णिमा के अवसर पर छात्राओं के बीच राखी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कक्षा नौवीं, दसवीं और ग्यारहवीं की कुल 20 छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं ने आकर्षक और कलात्मक राखियां बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।प्रभारी प्रधानाध्यापक गजेन्द्र कान्त शर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन का पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्व है। यह पर्व भाई-बहन के स्नेह और आत्मीय रिश्ते का प्रतीक है। विद्यालय में इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से छात्राओं में रचनात्मकता और कलात्मक सोच का विकास होता है।प्रतियोगिता के मूल्यांकन के लिए विद्यालय की तीन शिक्षिकाओं नंदिता भारती, रेखा कुमारी और बबिता कुमारी की तीन सदस्यीय चयन समिति बनाई गई थी। समिति के सदस्यों ने छात्राओं द्वारा तैयार राखियों का मूल्यांकन किया
प्रतियोगिता में कक्षा नौवीं की छात्रा रागिनी कुमारी ने प्रथम, कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा सुगंधा कुमारी ने द्वितीय तथा कक्षा नौवीं की छात्रा अनुष्का कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की ओर से विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। मौके पर विद्यालय के शिक्षकों ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ANJANI KUMAR
Author: ANJANI KUMAR

Leave a Comment

Advertisement
Traffic Tail
लाइव क्रिकेट स्कोर
Traffic Tail