Explore

Search

November 3, 2026 4:34 am

Traffic Tail

नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ अभियान: अरवल में हजारों युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ.

 

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय कलेर में जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का आयोजन

ANJANI KUMAR

अरवल
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में माय भारत, अरवल द्वारा “नशा मुक्त युवा–विकसित भारत” अभियान के तहत शुक्रवार को जिले में व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह अभियान देशभर में चल रहे “Gen Z Against Addiction” राष्ट्रव्यापी जन-अभियान का हिस्सा है।

जिले का मुख्य कार्यक्रम राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, कलेर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के हजारों युवाओं ने भाग लिया। सभी ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी लाइव संबोधन को सुना और नशा मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में युवाओं से कहा कि नशे को छोड़कर वे अपने करियर, खेल और समाज सेवा पर ध्यान दें ताकि विकसित भारत के निर्माण में योगदान दे सकें।

कार्यक्रम में युवाओं ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और समाज में भी नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाएंगे। वक्ताओं ने बताया कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को बर्बाद करता है। नशे से बचकर ही युवा देश की प्रगति में सहायक बन सकते हैं।

इसके साथ ही गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज धमौल, एस.डी. कॉलेज अरवल, राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय कलेर सहित जिले के अन्य शैक्षणिक संस्थानों में भी नुक्कड़ नाटक, पोस्टर प्रतियोगिता, वाद-विवाद और शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में जिला प्रशासन के पदाधिकारी, माननीय जनप्रतिनिधि, प्राचार्य, शिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
माय भारत के जिला समन्वयक ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना और उन्हें सकारात्मक दिशा देना है। अंत में सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्ति का प्रतीक बैंड वितरित किया गया।

ANJANI KUMAR
Author: ANJANI KUMAR

Leave a Comment

Advertisement
Traffic Tail
लाइव क्रिकेट स्कोर
Traffic Tail