Explore

Search

November 2, 2026 2:18 am

Traffic Tail

रक्षाबंधन पर अनोखी पहल मुखिया ने वृक्ष मे बांधी राखी,दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

  • रक्षाबंधन पर अनोखी पहल मुखिया ने वृक्ष मे बांधी राखी,दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

 

भगवानपुर पंचायत के मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष ने हरियाली को बचाने के लिए पेड़ों को बनाया भाई,ग्रामीणों के साथ मिलकर वृक्ष में बाधी रक्षा सूत्र

 

कैमूर। भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत भगवानपुर पंचायत के मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष उपेंद्र पांडे ने रक्षाबंधन के मौके पर पर्यावरण बचाने की एक अनोखी शुरुआत की है।

 

जहां मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष एवं उनके साथियों द्वारा पेड़ों को राखी बांधकर प्रकृति की रक्षा करने का संदेश दिया और ग्रामीणों समाज के प्रबुद्ध जनों को भी इस मुहिम से जुड़ने का आवाहन किया है।

 

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर एक अत्यंत प्रेरणादायक और भाव देखने को मिली।

 

भगवानपुर पंचायत के मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष उपेंद्र पांडे ने पर्यावरण संरक्षण को एक नया आयाम देते हुए सीधे प्रकृति को ही अपना भाई बनाया।

 

उन्होंने वृक्षों मे राखी बांधकर न सिर्फ रक्षा का वचन लिया बल्कि ग्रामीण के साथ मिलकर हरियाली को बचाने का दृढ़ संकल्प भी लिया यह आयोजन केवल एक रस्म नहीं बल्कि स्थानीय स्तर पर एक जन आंदोलन का रूप ले चुका है जहां हर कोई धरती को फिर से हरा भरा बनाने के लिए एकजुट हो गया है।

 

इस अनोखी पहल ने पुरे भगवानपुर प्रखंड सहित पुरे गांव-गांव में एक नया संदेश फैलाया है।

 

प्रकृति की सुरक्षा ही मानव जीवन का पहला संदेश यह है कि अगर हम प्रकृति की रक्षा करेंगे तभी मानव जीवन सुरक्षित रह पाएगा। क्योंकि हम पर्यावरण पर पूरी तरह निर्भर है रक्षाबंधन के पावन पर्व पर एक अत्यंत प्रेरणादायक और भाव पहले सबका ध्यान आकर्षित किया गांव के मुखिया ने पर्यावरण संरक्षण को एक नया आयाम देते हुए सीधे प्रकृति को ही अपना भाई बनाया और वृक्षों को राखी बांधकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया यह आयोजन केवल एक रस्म नहीं बल्कि स्थानीय स्तर पर एक जन आंदोलन बन चुका है जो हरियाली को बचाने और धरती को हरा भरा बनाने के लिए हर नागरिक को एकजुट कर रहा है।

 

बता दे की आज के दौर में प्रकृति के महत्व को समझाते हुए भगवानपुर शहर ने गांव-गांव में एक नया संदेश फैलाया है। पर्यावरण की रक्षा ही मानव जीवन की वास्तविक सुरक्षा है इस भव्य आयोजन में स्थानीय लोगों विभिन्न सामाजिक संगठनों और पर्यावरण प्रेमियों की उत्साह पूर्वक भागीदारी रही।

 

इस पहल के तहत गांव की सीमाओं और सार्वजनिक स्थानों पर व्यापक स्तर पर विचार ओपन किया गया।

 

कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड स्थित भगवानपुर पंचायत के मुखिया उपेंद्र पांडे ने यह भी स्पष्ट किया की प्रकृति के साथ हमारा रिश्ता जन्मों जन्मों का है और रक्षाबंधन का त्योहार इसे और मजबूत बनाता है।

 

ग्रामीणों ने पेड़ों को फल फूल और छाया प्रदान करने वाला रक्षक मानते हुए उनके संरक्षण का हर संभव प्रयास करने की शपथ ली।

 

मौजूद पंचायत के लोगों के अलावे अन्य पंचायत के लोगों ने एक स्वर में कहा कि भगवानपुर पंचायत के मुखिया केवल जनप्रतिनिधि नहीं बल्कि इस क्षेत्र में सेवा और प्रेरणा के जीवन प्रतीक है मुखिया उपेंद्र पांडे लगातार गरीब और असहाय लोगों की सहायता में तत्पर रहते हैं और उनका यह संवेदनशील स्वभाव गांव पंचायत के अलावे लगभग पूरे प्रखंड में सबका दिल जीत लेता है।

 

वृक्षारोपण के प्रति उनका समर्पण तो अनुकरणीय है ही और साथ ही वे लोगों को एकजुट करने और समाज में भाईचारा बढ़ाने में भी हमेशा सबसे आगे रहते हैं उनकी इसी दूरदर्शी सोच के कारण हर उत्सव एक बड़े परिवार के मिलन जैसा बन जाता है जहां हर कोई एक दूसरे के सुख दुख का साथी बनता है।

 

उनका हर कदम गरीब और असहायों के आंसू पोछने और उनके जीवन में खुशहाली लाने के लिए समर्पित रहता है पर्यावरण के प्रति उनका जुनून मानव प्रकृति की गोद में एक नया संसार बसाने जैसा हो जाता है।

 

भगवानपुर पंचायत के मुखिया उपेंद्र पांडे न सिर्फ नए वृक्ष लगाते हैं बल्कि लोगों को साथ जोड़कर समाज में भाईचारे की मिठास भी घोलते हैं उनके कुशल नेतृत्व हर उत्सव को एक भव्य मिलन समारोह बना देता है जहां हर हृदय में एक दूसरे के प्रति सम्मान और प्यार लगता है।

 

पेड़ों में रक्षा सूत्र बांधते हुए मुखिया उपेंद्र पांडे ने सभी समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा है कि आज हम इस वृक्ष को अपना भाई मान रहे हैं और इसी तरह हमें एकजुट होकर समाज में एक मिसाल बनना चाहिए ताकि आपसी भाईचारा और सेवा भाव हमेशा बना रहे।

 

मुखिया ने यह भी कहा कि हमें हर पर्व समाज के विकास और जनकल्याण के कार्यों से जोड़कर मानना चाहिए ताकि एक समृद्ध और जागरूक समाज का निर्माण हो सके और युवा पीढ़ी इसे सही मार्गदर्शन ले सके।

 

रक्षा सूत्र बांधने के दौरान मौके पर उपस्थित भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला मंत्री अमित सिंह (बड़कू),छोटन सिंह,गौरी शंकर पांडेय, विकास सिंह (छोटकू) धीरज सिंह,सुन्दरम शुक्ला(दादा) विक्रांत सिंह,मुन्ना चौधरी, लक्की पाण्डेय,धर्मेंद्र राम, निम्पु पांडेय,रमेंद्र सिंह राधाखान,सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

PINTOO TIWARI
Author: PINTOO TIWARI

Leave a Comment

Advertisement
Traffic Tail
लाइव क्रिकेट स्कोर
Traffic Tail