Explore

Search

November 2, 2026 2:18 am

Traffic Tail

अरवल एसडीपीओ ने लगाया जनता दरबार, सुनीआमजन की शिकायतें, त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

अंजनी कुमार

*अरवल,

शनिवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कुमार संजय  के द्वारा जनता दरबार का आयोजन कर आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं की सुनवाई की गई। जनता दरबार में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं जनसरोकार से जुड़े मामलों से एसडीपीओ को अवगत कराया।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महोदय द्वारा सभी आवेदनों एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक, संवेदनशीलता एवं निष्पक्षता के साथ सुना गया। भूमि विवाद, आपसी विवाद, मारपीट, लेन-देन सहित कई प्रकार के मामले जनता दरबार में सामने आए।

प्राप्त मामलों के त्वरित, पारदर्शी एवं विधिसम्मत निष्पादन हेतु संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही सभी शिकायतों के समयबद्ध निष्पादन, प्रभावी अनुश्रवण एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, ताकि आमजन को शीघ्र न्याय, बेहतर पुलिस सेवा एवं पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास की भावना को और सुदृढ़ किया जा सके।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान, पुलिस-जन संवाद को सशक्त बनाना तथा पुलिस व्यवस्था को अधिक जनोन्मुखी एवं उत्तरदायी बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है, जिसमें कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत लेकर आ सकता है।

ANJANI KUMAR
Author: ANJANI KUMAR

Leave a Comment

Advertisement
Traffic Tail
लाइव क्रिकेट स्कोर
Traffic Tail