Explore

Search

November 2, 2026 2:18 am

Traffic Tail

विधायक की मांग पर रामगढ़ विधानसभा के 10 प्लस-2 विद्यालयों में भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू

विधायक की मांग पर रामगढ़ विधानसभा के 10 प्लस-2 विद्यालयों में भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू

विधानसभा में याचिका के बाद विभाग ने शुरू की कार्रवाई, भवन के अभाव में पठन-पाठन में हो रही थी परेशानी

रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों के 10 उत्क्रमित प्लस-2 उच्च विद्यालयों में भवन की कमी से पठन-पाठन प्रभावित होने की समस्या को लेकर विधानसभा में उठाई गई मांग के बाद अब विभाग ने भवन निर्माण की दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी है। इससे विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है।

विधानसभा सत्र के दौरान इन विद्यालयों में भवन निर्माण की आवश्यकता को लेकर रामगढ विधायक सतीश यादव उर्फ पिंटू के द्वारा याचिका लगाई गई थी। याचिका के बाद विभाग की ओर से संबंधित सभी विद्यालयों में भवन निर्माण के लिए आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

दुर्गावती प्रखंड के उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय छाता जेवरी, उत्क्रमित +2 उर्दू उच्च विद्यालय डूमरी तथा उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय खजुरा कर्मनाशा को भवन निर्माण के लिए शामिल किया गया है।

इसी तरह रामगढ़ प्रखंड के उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय बैजनाथ, बड़ौरा, बंदीपुर, सदुल्लहपुर और बगाढ़ी में भी भवन निर्माण की कार्रवाई शुरू हुई है। वहीं नुआंव प्रखंड के उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय अकोल्ही तथा जयसवाल +2 उच्च विद्यालय नुआंव भी इस सूची में शामिल हैं।

बताया गया कि इन विद्यालयों में प्लस-2 स्तर की पढ़ाई के लिए पर्याप्त भवन उपलब्ध नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को पठन-पाठन में परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने से विद्यालयों में आवश्यक आधारभूत संरचना विकसित होगी और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध होने की उम्मीद है।

इस पहल को क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

PINTOO TIWARI
Author: PINTOO TIWARI

Leave a Comment

Advertisement
Traffic Tail
लाइव क्रिकेट स्कोर
Traffic Tail