*कैमूर के बहुआरा गांव में चार साल से जलजमाव के खिलाफ ग्रामीणों का फूंटा गुस्सा*
खरगावा-दुर्गावती मार्ग को आक्रोशित ग्रामीणों ने किया घंटों जाम,क्षेत्रीय विधायक सह अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान का फूंका पुतला
कैमूर। आज शनिवार को चांद प्रखंड अंतर्गत चौरी पंचायत के ग्राम बहुआरा में करीब चार वर्षों से जलजमाव की समस्या झेल रहे ग्रामीणों का आक्रोश शनिवार को सड़क पर उतर आया,जलनिकासी और रास्ते के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने खरगावा-दुर्गावती मार्ग को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया,और जिला प्रशासन मुर्दाबाद के नारा लगाते हुए अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बिहार सरकार एवं क्षेत्रीय विधायक मोहम्मद जमा खान का पुतला दहन किया।
वहीं सड़क जाम होने से आवागमन प्रभावित रहा और ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से जल्द से जल्द समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लगभग 300 मीटर क्षेत्र में लंबे समय से पानी का जमाव बना हुआ है।
चार वर्षों से जलजमाव की समस्या रहने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार,पानी जमा रहने के कारण रास्ते से गुजरना मुश्किल हो गया है और रोजमर्रा के कार्यों के लिए भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। और इसी गंदे पानी से होकर जाना पड़ता है।
प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई,इस दौरान बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री सह चैनपुर विधानसभा विधायक मोहम्मद जमा खान के खिलाफ नारेबाजी की गई तथा उनका पुतला भी दहन किया गया,ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से समस्या के बावजूद उनकी परेशानी का स्थायी समाधान नहीं कराया गया है।
ग्रामीणों ने कहा कि वे कई वर्षों से जलजमाव और खराब रास्ते की समस्या से जूझ रहे हैं।
उनका कहना है कि समस्या केवल आवागमन तक सीमित नहीं है। बल्कि जलजमाव के कारण गांव के लोगों के दैनिक जीवन पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने मांग की कि संबंधित विभाग तत्काल स्थल का निरीक्षण कर जलनिकासी की व्यवस्था कराए और रास्ते का निर्माण कराया जाए,ताकि लोगों को राहत मिल सके
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान अब भी इस गंभीर समस्या की ओर नहीं जाता है,तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
ग्रामीणों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगला कदम इससे भी अधिक सख्त होगा,जिसकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की होगी
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की जाए और वर्षों से चली आ रही जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए,उनका कहना है कि सड़क और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था होने के बाद ही ग्रामीणों को वास्तविक राहत मिल सकेगी।
वहीं सूचना पर पहुंचे क्षेत्र बीडीओ हादिब खान और थानाध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा ने मामले का जायजा लिया और स्थानीय लोगों को शांत कराया,वहीं इस मामले पर थानाध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलने के बाद जलजमाव के पानी को तत्काल स्थाई रूप से निकासी कराया जा रहा है।
उसके बाद कंक्रीट और मैटिरियल डालकर जलजमाव वाले रास्ते को ऊंचा किया जाएगा,उसके बाद ग्रामीण लोगों ने सड़क से जाम हटाया,
फिलहाल बहुआरा में ग्रामीणों के इस विरोध प्रदर्शन ने क्षेत्र में जलजमाव और सड़क की समस्या को लेकर प्रशासन के समक्ष सवाल खड़े कर दिए हैं।अब देखना होगा कि ग्रामीणों की मांग पर संबंधित विभाग और प्रशासन की ओर से कब तक ठोस कार्रवाई की जाती है।


