तीज पर्व के पूर्व सनबीम पब्लिक एकेडमी में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित
तीज पर्व के पूर्व शुक्रवार को डिवीजनल सनबीम पब्लिक एकेडमी में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी मेहंदी कला का शानदार प्रदर्शन किया। छात्राओं द्वारा हाथों पर एक से बढ़कर एक आकर्षक मेहंदी डिजाइन बनाए गए।
प्रतियोगिता में वंदना कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं आलिया नूर एवं परी शर्मा ने द्वितीय, जबकि हुमैरा फातिमा, अलीजा रेहान एवं फलीजा रेहान ने तृतीय स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय के डायरेक्टर राकेश गिरी ने प्रमाणपत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के एमडी मुस्लिम अहमद, प्रिंसिपल विनोद पाठक, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। प्रतियोगिता को लेकर विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा।


