, 48.750 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो लाइनर गिरफ्तार.
ANJANI KUMAR
अरवल
ेमेहंदिया थाना पुलिस ने मंगलवार की सुबह शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 48.750 लीटर अंग्रेजी शराब, एक ऑटो, दो मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं. पुलिस ने इस मामले में शराब के कारोबार से जुड़े दो कथित लाइनरों को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान उत्तम कुमार ग्राम बंभई थाना शहर तेलपा जिला अरवल , बृजमोहन कुमार ग्राम गोपलपुर थाना मेहंदिया के रूप में हुई है.
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई सरवरपुर-जमूहारी कैनाल पथ पर गुप्त सूचना के आधार पर नाथखरसा के बुढ़वा महावीर मंदिर के समीप से की गई. पुलिस को सूचना मिली थी कि ऑटो के माध्यम से शराब की खेप ले जाई जा रही है. मेहंदिया थाना अध्यक्ष मनोरंजन कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने ऑटो का पीछा करना शुरू किया और नाथ खरसा गांव स्थित बुढ़वा महावीर मंदिर के पास नाहर रोड पर उसे पकड़ने में सफलता हासिल की. पुलिस ने ऑटो की तलाशी ली तो उसमें बड़ी मात्रा में विभिन्न ब्रांडों केअंग्रेजी शराब बरामद हुई. इस दरमियां ऑटो चालक भागने मे सफल रह
शराब कारोबार का मास्टरमाइंड बताया जा रहा बृजमोहन.
पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार बृजमोहन को शराब के अवैध कारोबार का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है. बताया जाता है कि वह बाहर से शराब की खेप मंगाकर मेहंदिया थाना क्षेत्र में उसकी बिक्री कराता था. शराब की खेप को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने के लिए लाइनरों का इस्तेमाल किए जाने की बात भी सामने आ रही है.
पुलिस काफी दिनों से उत्तम कुमार को शराब के साथ गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी थी, लेकिन वह पुलिस की पकड़ में नहीं आ पा रहा था. इस बार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पीछा कर कार्रवाई की और उसे शराब की खेप के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की.
पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज
गिरफ्तार दोनों आरोपितों से पुलिस पूछताछ कर रही है. माना जा रहा है कि पूछताछ के दौरान शराब की खेप कहां से लाई गई थी, इसे थाना क्षेत्र में किन लोगों तक पहुंचाया जाना था और इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी जानकारी सामने आ सकती है. पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के आधार पर शराब के अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचने में मदद मिलेगी.कार्रवाई के बाद बरामद शराब और वाहनों को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है तथा गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.


